आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन ही सब कुछ मंगाते हैं। चाहे खाने-पीने का सामान हो या कपड़े ही क्यों न हों, हम सभी आजकल ऑनलाइन एप्स का ही इस्तेमाल करते हैं। कुल मिलाकर ऑनलाइन शॉपिंग हमारी लाइफ का अहम हिस्सा बन चुकी है। जब भी हम ग्रॉसरी ऑर्डर करते हैं, वो पेपर बैग में डिलीवर होता है। मैं खुद हर दूसरे दिन ऑनलाइन की ग्रॉसरी मंगाती हूं। ऐसे में घर में पेपर बैग्स का भंडार लग जाता है।
आमतौर पर लाेग इसे डस्टबिन में डाल देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप इससे थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाकर डेकोरेटिव आइटम्स बना सकती हैं? जी हां, आप इससे अपने घर को सजा सकती हैं। हम आपको कुछ DIY आइडियाज बता रहे हैं। आइए जानते हैं-
खूबसूरत पेन और ब्रश होल्डर बनाएं
आप इन पेपर बैग्स से पेन, पेंसिल या मेकअप ब्रश रखने का स्टाइलिश होल्डर बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले किसी खाली डिब्बे या कार्डबोर्ड बॉक्स को ले लें। अब पेपर बैग को काटकर उस पर चिपका दें। चाहें तो ऊपर रिबन या लेस भी लगा सकती हैं। कुछ ही मिनटों में आपका सुंदर होल्डर तैयार हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- DIY Boho Curtains: पुरानी सूट-साड़ियों से बनाएं खूबसूरत बोहो पर्दे, चिलचिलाती धूप में भी घर रहेगा कूल
प्लांटर कवर तैयार करें
अगर आपके घर में छोटे-छोटे गमले हैं, तो पेपर बैग्स उनकी खूबसूरती भी बढ़ाने का काम कर सकता है। इसके लिए आपको पेपर बैग का ऊपर वाला हिस्सा मोड़ना होगा और उसी में छोटा गमला रख दें। आप इस पेपर बैग को कलर करके सुंदर लुक दे सकती हैं। साथ ही इस पर सुंदर सा डिजाइन भी बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- DIY Barbie Doll: पुराने कपड़ों से घर पर बनाएं सुंदर बार्बी डॉल, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
वॉल हैंगिंग बनाएं
आपको बता दें कि पेपर बैग्स से खूबसूरत वॉल हैंगिंग भी आसानी से बन जाती है। इसके लिए आप बैग को अलग-अलग शेप में कट कर लें। अब उस पर अपनी पसंद का डिजाइन बना दें। इसके बाद इन्हें धागे में पिरोकर दीवार पर टांग दें। इससे कमरे को एक नया और मॉडर्न लुक मिलेगा।
स्टोरेज बास्केट बनाएं
छोटी-छोटी चीजें जैसे चार्जर, रिमाेट, स्टेशनरी या मेकअप का सामान रखने के लिए भी आप इन पेपर बैग से स्टोरेज बास्केट बना सकती हैं। इन्हें खूबसूरत लुक देने के लिए आप कलरफुर कपड़े, लेस या जूट रोप से सजा सकती हैं। इससे आपके घर में सामान फैला हुआ नहीं रहेगा और घर भी खूबसूरत लगेगा।
यह भी पढ़ें- DIY Bangle Holder: पीवीसी पाइप से बनाएं बैंगल ऑर्गनाइजर, कबाड़ के जुगाड़ से चमकेगा ड्रेसिंग टेबल
गिफ्ट बैग को दें नया लुक
अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं और कोई छोटा-मोटा गिफ्ट देना है, तो नया गिफ्ट बैग खरीदने के बजाय आप पुराने पेपर बैग पर कलरफुल कागज, स्टिकर या रिबन लगाकर उसे सजा सकती हैं। आप अगर इसे कलर करके सजाएंगी तो और खूबसूरत लगेगा।
यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्लास्टिक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony दिखेगी खूबसूरत
DIY करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फटे हुए बैग्स की जगह अच्छे बैग्स चुनें।
- जरूरत पड़ने पर गोंद या डबल साइड टेप का इस्तेमाल करें।
- सजावट के लिए पुराने रिबन, बटन और लेस भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
तो अगर आप भी ग्रॉसरी डिलीवर होने के बाद पेपर बैग्स को फेंक देती हैं तो अब उनसे घर को सजाने के लिए डेकोरेटिव आइटम बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
All Image Credit- Pinterest
-1780220189031_m.webp)