गर्मियों के मौसम में आम सबसे ज्यादा आते हैं। हर घर में आम देखने और खाने को भी मिल जाते हैं। इन्हें खाने के बाद हम इसकी गुठली को तो इस्तेमाल में ले लेते हैं, लेकिन इसके छिलकों को फेंक देते हैं, जिसकी वजह से यह दोबारा इस्तेमाल नहीं होते हैं। इस बार आप आम की गुठली की जगह छिलकों का इस्तेमाल करके नेचुरल लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार करें। नेचुरल लिक्विड फर्टिलाइजर बनाना काफी आसान है, जिसे आप भी आर्टिकल में बताए गए तरीके से तैयार करके पौधों के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

आम के छिलके पौधों के लिए फायदेमंद होते हैं?

आम के छिलके एक ऑर्गेनिक उर्वरक पाया जाता हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम पौधों में फूलों और फलों का आना शुरू हो जाता है। साथ ही इससे मिट्टी भी बेहतर होती है। इसके इस्तेमाल के बाद आपको रासायनिक खाद की जरूरत नहीं पड़ती है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं और पौधों को हरा भरा रख सकती हैं।

नेचुरल लिक्विड फर्टिलाइजर कैसे बनाएं?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको आम के छिलकों को एक जगह पर इकट्ठा करना है।
  • एक बाल्टी या बर्तन लें और साफ पानी में इन छिलकों को भिगोकर रख दें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि ये अच्छे से भीग जाएं।
  • इसे किसी ढक्कन से कवर करके रख दें।
  • इसे करीब 3 से 4 दिनों के लिए ऐसे ही रहने दें।
  • थोड़े-थोड़े दिनों में इसे लकड़ी की मदद से चलाएं।
  • 3-4 दिनों के बाद आप देखेंगे कि पानी का रंग गहरा हो गया है और इसमें से एक अलग तरह की खुशबू आ रही है।
  • अब इस मिश्रण को छान लें। तैयार लिक्विड फर्टिलाइजर को सीधे पौधों में न डालें, बल्कि इसे सादे पानी के साथ मिलाएं।

पौधों में इस्तेमाल करने का तरीका

  • इस तैयार किए गए नेचुरल लिक्विड फर्टिलाइजर को आप अपने गमलों की मिट्टी में डाल सकते हैं।
  • यह फर्टिलाइजर गुलाब, गुड़हल, गेंदा और अन्य मौसमी फूलों वाले पौधों में भी डाला जा सकता है।
  • इसे 15 से 20 दिनों में केवल एक बार ही पौधों में दें। पौधों की जड़ों के पास थोड़ी जगह खाली करके ही इसे डालें।

इस बार आम के छिलकों का इस्तेमाल आप नेचुरल लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने के लिए कर सकती हैं। इसे बनाने में आपको समय भी कम लगेगा। साथ ही आपको बाजार के लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik