मोबाइल फोन की तरह ही चार्जर का यूज भी हर दिन होता है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने से पहले, सबसे पहला काम फोन को चार्जिंग में लगाना होता है। ऐसे में अगर चार्जर का सही से यूज न किया जाए, तो इसकी वायर में किनारे पर कट आने लगता है। चार्जर की वायर जहां पिन से जुड़ती है, वहां से केबल मुड़ने या खिंचने की वजह से यह जल्दी खराब होने लगता है। धीरे-धीरे तार बाहर निकल आती हैं और चार्जर ठीक से काम करना बंद कर देता है। कुछ दिनों तक आप इसे सही से यूज कर पाती हैं, लेकिन फिर यह काम करना बंद कर देता है। यही कारण है कि अब इसके लिए चार्जिंग कवर भी आने लगे हैं। हालांकि, मार्केट में यह मंहगे मिलते हैं, इसलिए लोग इसके दूसरे ऑप्शन खोज रही हैं। अगर आप भी चार्जिंग कवर की जगह दूसरा ऑप्शन खोज रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कैसे घर पर ही कवर बना सकती हैं, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

स्प्रिंग से चार्जर प्रोटेक्टर बनाएं

पेन की स्प्रिंग या खिलौनों में लगने वाली स्प्रिंग का यूज चार्जर प्रोटेक्टर के तौर पर किया जा सकता है। इसे आपको चार्जर के एकदम किनारे वाले हिस्से पर लगाना है, जहां से चार्जर मुड़ता है। इससे तार ज्यादा नहीं मुड़ेगी और पिन के पास कटने की संभावना कम होगी। इसके लिए आपको पैसे भी नहीं खर्च करने होंगे।

ऊन या क्रोशिया धागे का यूज करें

यह धागा मोटा और मजबूत होता है और खराब नहीं होता। धागों से चार्जर को स्टाइलिश लुक भी दिया जा सकता है और इसे मजबूत भी बनाय जा सकता है। इसे चार्जर पर लपटने के बाद अच्छे से बांध लें, ताकि यह खुले नहीं। आपको पिन के पास एक मोटी धागे परत लपेटनी है, क्योंकि यहां से चार्जर जल्दी खराब होता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे तार कम उलझती है और देखने में यह खूबसूरत लगती है। फोन के अलग-अलग हैक्स आपके काम को आसान बना देंगे। 

स्ट्रॉ का इस्तेमाल करें

क्या आपके दिमाग में कभी यह आइडिया आया है। प्लास्टिक की स्ट्रॉ आपके चार्जर को जल्दी खराब नहीं होने देगी। बस ध्यान रखें कि आपको पिन वाले हिस्से पर स्ट्रॉ को लगाना है, जहां से यह खराब होती है। इससे यह किनारे पर मुड़ता नहीं।

टेप से कवर करें

सबसे सिंपल और सबसे आसान तरीका यह है कि जब आप चार्जर खरीद कर लाएं, तो शुरू में ही चार्जर के पिन वाले हिस्से पर टेप लपेट दें। आपको एक मोटी परत बनानी है, ताकि यह कवर मजबूत रहे और तार वहां से मुड़े नहीं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific