Hand Embroidery Identification Tricks: सिंपल से कपड़े पर अगर धागों की कढ़ाई कर दी जाए, तो इसकी शोभा बढ़ जाता है। बाजार में हाथों की बुनाई और मशीन की कारीगरी दोनों ही तरह के कपड़े मिलते हैं। हालांकि आज भी लोग हाथों द्वारा की गई कढ़ाई को ज्यादा पसंद करते हैं और यही कारण है कि इसका दाम भी मार्केट में ज्यादा होता है। कई बार दोनों में इतना कम अंतर होता है कि इनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो जाता है। कुछ दुकानदार मशीन के काम को भी हाथ का काम बताकर महंगे दामों में बेच देते हैं। अगर आप इस ठगी से बचना चाहती हैं, तो आज का यह लेख काम का साबित हो सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कपड़ों पर हुई हाथों की बुनाई और मशीन की कारीगरी को पहचानने में मदद कर सकते हैं।

कपड़े को पलट कर देखें

कपड़े की ऊपर की कढ़ाई को देखकर अगर आप पता नहीं लगा रही हैं, तो इसे पलटकर देखें। अगर कपड़े पर हाथ से काम किया गया है, तो उसके पीछे धागों की गांठें दिखाई देंगी, धागे बिखरे हुए होंगे। वहीं, मशीन से की गई कारीगरी से पीछे का हिस्सा एक बराबर और साफ होता है।

इसे भी पढ़ें- लोकल से ग्लोबल तक का सफर, झारखंड की आदिवासी बुनाई ने बनाई बॉलीवुड हस्तियों के कलेक्शन से लेकर मन की बात शो में पहचान; यहां जानें हथकरघा कला से जुड़ी 4 खास बातें

धागों की फिनिशिंग और डिजाइन

हाथ की बुनाई या कढ़ाई में असमानता होती है। हाथ के काम में हर फूल, पत्ती या डिजाइन का आकार एक-दूसरे से थोड़ा अलग हो सकता है। धागों का खिंचाव भी हर जगह एक जैसा नहीं होता। वहीं मशीन का काम पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित प्रोग्राम से चलता है। मशीन से बने डिजाइन के सभी हिस्से, टांके और दूरियां बिल्कुल एक बराबर और एकदम परफेक्ट दिखती हैं।

डिजाइन की बनावट और सिलाई का तरीका

हाथ की कारीगरी में कारीगर अलग-अलग तरह के टांकों का इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें मशीन से हूबहू कॉपी करना नामुमकिन होता है। हाथ से बने डिजाइन में 3D लुक होती है। मशीन की सिलाई आमतौर पर फ्लैट होती है। मशीनें एक ही पैटर्न को बहुत तेजी से दोहराती हैं, इसलिए उनमें बारीक कलात्मकता की कमी होती है, जबकि हाथ की बुनाई में हर टांके के पीछे कारीगर की मेहनत और समय दिखता है।

इसे भी पढ़ें- Interesting Facts:बिहार की इस पारंपरिक सुजनी एंब्रॉयडरी से जुड़ी रोचक बातें जानें

अगर आप भी हाथ की कढ़ाई वाले कपड़े पसंद करती हैं, तो ये तरीके इसकी पहचान में अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik