शादी के शुरुआती साल जितने याद रहते हैं, बच्चों के आने के बाद जिम्मेदारी उतनी ही बढ़ जाती है। अक्सर आपने देखा होगा कि 5 साल की शादी और दो बच्चों की देखरेख के बीच कपल्स का पूरा समय घर के कामों में ही निकल जाता है। ऐसे में पति-पत्नी के बीच की बातचीत कम होने लगती है और रिश्ते से वो पुराना स्पार्क कहीं गायब हो जाता है। अगर आप भी अपनी मैरिड लाइफ में इसी दौर से गुजर रही हैं, तो परेशान होने की बजाय कुछ व्यावहारिक तरीकों से अपने रिश्ते में फिर से वही पुराना प्यार वापस ला सकती हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कपल्स के बीच ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे डील करें? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...
कपल्स के बीच ऐसा क्यों होता है?
शादी के कुछ सालों बाद लाइफ पूरी तरह बदल जाती है। बच्चों की पढ़ाई, उनकी सेहत, घर के काम और ऑफिस के स्ट्रेस के चलते थकावट इतनी ज्यादा हो जाती है कि पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए एनर्जी नहीं बचा पाते।
जब सारा ध्यान सिर्फ जिम्मेदारियों को निभाने में चला जाता है, तो पार्टनर्स के बीच धीरे-धीरे कम्यूनिकेशन गैप बढ़ने लगता है।
इस स्थिति से कैसे निपटें?
रिश्ते में पुराना स्पार्क वापस लाने के लिए आपको बहुत बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं है, बल्कि छोटी-छोटी आदतें बदलनी होंगी:
- जरूरी नहीं कि आप बाहर ही जाएं। बच्चों के सोने के बाद घर की बालकनी या लिविंग रूम में ही सिर्फ 15 मिनट एक साथ बैठें।
इसे भी पढ़ें - शादी के बाद क्यों जरूरी है अपनी Individual Identity बनाए रखना? एक्सपर्ट से जानें
- रात को सोते समय स्मार्टफोन स्क्रीन की लत को छोड़ें और वह समय सिर्फ एक-दूसरे से सीधे बात करने के लिए रखें।
- रोज शाम को चाय या कॉफी के बहाने साथ बैठें और उस दौरान घर या बच्चों की चिंताओं को परे रखकर सिर्फ हल्की-फुल्की बातें करें।
एक्सपर्ट की राय
माता-पिता बनने के बाद भी आपको यह याद रखना चाहिए कि आप पहले एक कपल हैं। पार्टनर्स को एक-दूसरे की छोटी-छोटी कोशिशों की तारीफ करनी चाहिए। हफ्ते में कम से कम एक बार बच्चों की जिम्मेदारी परिवार को सौंपकर दोनों को कुछ घंटे अकेले बिताने चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
