किसी भी नए शहर या देश को एक्सप्लोर तभी किया जा सकता है, जब वहां के असली स्वादों का लुत्फ उठाया जाए। टूरिस्ट महंगे रेस्टोरेंट्स के झांसे में आकर पैसे तो बहुत खर्च होते हैं, लेकिन असली स्वाद नहीं चख पाते हैं। अगर आप किसी भी जगह का असली जायका चखना चाहते हैं, तो गलियों में छिपे लोकल स्ट्रीट फूड की तरफ रुख करें। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि आप नई जगह जाकर कैसे बेस्ट स्ट्रीट फूड ढूंढ सकते हैं? आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताएंगे कि टूरिस्ट बनकर भी कैसे लोकल फूड का मजा लिया जा सकता है और जगह को कैसे एक्सप्लोर किया जा सकता है। जानते हैं आगे...

लोकल लोगों से पूछें

किसी भी जगह के खाने की सबसे सही जानकारी वहां के लोकल लोगों के पास होती है। ऐसे में आप फूड ऐप्स पर भरोसा करने के बजाय वहां के ऑटो वाले भैया, कैब ड्राइवर, होटल के स्टाफ या लोकल दुकानदारों से बात करें।

उनसे सीधे पूछें कि वे खुद शाम को स्नैक्स खाने या नाश्ता करने कहां जाते हैं। अक्सर उनके बताए छोटे-छोटे ठिकाने आपको शहर का सबसे बेहतरीन और पुराना स्वाद चखा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है 'ठेचा पनीर'? फूड इन्फ्लुएंसर से जानें इसे बनाने का खास तरीका

इंस्टाग्राम पेज की लें मदद

आजकल हर शहर के अपने लोकल फूड ब्लॉगर्स होते हैं जो इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं। अपनी ट्रिप पर जाने से पहले या वहां पहुंचकर इंस्टाग्राम के सर्च बार में उस शहर के नाम के साथ 'Food' या 'Street Food' लिखकर हैशटैग सर्च करें। वहां के लोकल ब्लॉगर्स के रील्स और पोस्ट्स देखें।

खुद गलियों को एक्सप्लोर करें

स्ट्रीट फूड के बारे में जानने का सबसे मजेदार तरीका है खुद पैदल निकलना और नई गलियों को एक्सप्लोर करना। शहर के पुराने बाजारों, कॉलेज या यूनिवर्सिटी एरिया और रेलवे स्टेशन के आस-पास की जगहों पर घूमें। जहां भी आपको लोकल लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ या लंबी लाइन दिखाई दे, समझ जाएं कि वहां का स्वाद एकदम फाइन और ताजा है।

यह भी पढ़ें- उत्तर से दक्षिण तक, हर राज्य का होता है फेवरेट ब्रेकफास्ट; क्या आपने चखा है ये स्वादिष्ट नाश्ता?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific