Doormat Cleaning Hacks: घर को साफ-सुथरा रखने के लिए हम सभी रोजाना झाड़ू-पोंछा करते हैं। साथ ही दरवाजे के सामने, किचन गेट के पास और सोफे के पास मैट रखते हैं ताकि घर को गंदा होने से बचाया जाए। इतना नहीं साफ-सुथरा डोरमैट घर की शोभा बढ़ाने का काम भी करता है। अगर मेन गेट पर डोर मैट न रखा जाए, तो बाहर से आने वाले जूते-चप्पल से गंदगी घर के अंदर आ जाती है और फिर इसे साफ करने में दोगुनी मेहनत लगती है। अब ऐसे में लोग अलग-अलग डिजाइन या फैब्रिक वाले मैट का यूज करते हैं, लेकिन अगर इन्हें हफ्ते में 2-3 बार धोया न जाए, तो मैला हो जाता है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके घर की शोभा बढ़ाने वाले कपड़े के पायदान को चमका सकते हैं।

कपड़े वाले पायदान को कैसे साफ करें?

पायदान अगर बहुत ज्यादा गंदा नहीं हुआ है, लेकिन बदबू तेज है, तो आप बेकिंग सोडा और कॉर्नस्टार्च वाला तरीका अपना सकती हैं। नीचे पढ़ें इस्तेमाल करने का तरीका-

  • डोरमैट पर समान रूप से कॉर्नस्टार्च और बेकिंग सोडा का मिश्रण छिड़कें।
  • इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • कॉर्नस्टार्च चिकनाई को सोख लेता है और बेकिंग सोडा दुर्गंध को खत्म करता है।
  • इसके बाद पायदान को जोर से झाड़ लें या वैक्यूम क्लीनर से साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें- White Shirt Cleaning Tips: सफेद शर्ट के कॉलर-कफ पर जम गया है पसीने का मैल? बिना घिसे इन आसान हैक्स कर सकती हैं साफ

ब्रेड और सिरके वाला तरीका अपनाएं

कपड़े के पायदान पर अगर चाय, कॉफी या कीचड़ के जिद्दी दाग लग गए हैं, जो हटने का नाम नहीं ले रहे हैं, तो आप ब्रेड और सिरके वाला तरीका अपना सकती हैं।

  • ब्रेड के एक टुकड़े को सिरके में डुबोएं और उसे दाग वाली जगह पर रखकर दबाएं।
  • ब्रेड एक स्पंज की तरह काम करती है जो गहराई में जमी गंदगी को सोख लेती है।
  • 10 मिनट बाद उस जगह को ठंडे पानी से पोंछ दें।

नमक और गर्म पानी वाला तरीका अपनाएं

अक्सर धोने के बाद कपड़े के पायदान का रंग फीका पड़ जाता है। अगर आप अपने पायदान को नया जैसा बनाकर रखना चाहती हैं, तो नमक और गर्म पानी वाला तरीका अपना सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका-

  • इसे नए जैसा चमकाने के लिए एक बाल्टी गुनगुने पानी में आधा कप मोटा नमक मिलाएं।
  • पायदान को धोने से पहले इस नमक वाले पानी में 20 मिनट के लिए भिगो दें।
  • नमक कपड़े के रंगों को लॉक कर देता है और रेशों को सख्त होने से बचाता है।
  • आप जब इसे बाद में धोएंगे, तो रंग पहले से कहीं ज्यादा गहरा और नया नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें- बिना पॉलिश चमकेंगे जूते, घर में मौजूद इन 7 चीजों से काले और भूरे जूतों में लाएं नई जैसी चमक

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik