Krishna Janmashtami Shayari: "नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, आ गई पावन बेला, नंदलाल के बाल-रूप की। जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं आप सभी को".... हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 4 सितंबर 2026 को सुबह 2:25 बजे से शुरू होकर 5 सितंबर को रात 12:13 बजे तक है। इस बार जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। कान्हा जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए मंदिर और घरों में झांकियां सजाई जाती हैं। साथ ही एक-दूसरे को शायरी भेजकर इस दिन की बधाई दी जाती है।
अगर आप अपने दोस्त, परिवार और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देने के लिए दिल को छू लेने वाले शायरी खोज रहे हैं, तो यहां हम आपके चुनिंदा शायरी लेकर आए हैं।
लड्डू गोपाल छठी 2026 गीत (Ladoo Gopal Chathi 2026 Geet)
आज छठी का दिन आयो, नन्दलाल मुसक्यायो रे,
सोहर गावे यशोदा मैया, मंगल गान बजायो रे।
छठी पूजे ब्रज की नारी, ललना के बलिहारी रे,
मोती बरसे आंगन मेरे, भाग्य खुला घर-द्वारो रे।
हैप्पी कृष्ण छठी 2026
पीतांबर पीरो पट पहने, मुरली हाथ विराजे रे,
घुंघराले कछियारे बारे, पायल छम-छम बाजे रे।
छठी मनावत ग्वाल-बाल सब, माखन भोग लगावैं रे,
नंद किसोर की सुन्दर मूरत, मन को बहुत सुहावै रे।
हैप्पी कृष्ण छठी 2026
झूला झुलाऊं मेरे लाल को, नजर न लग जाए रे,
कजरारे नैनन में कजरा, बाला बलैया ले जाए रे।
छठी छठी दिन आज मनाऊं, मंगल गीत गाऊं रे,
मोहन मेरे प्राणन से प्यारे, बल-बल जाऊं रे।
हैप्पी कृष्ण छठी 2026
छठी के दिन मंगल छायो, भाग हमारो जागो रे,
ब्रजमंडल में धूम मची है, बाजत मृदंग और भागों रे।
जीयो ललना लक्ख बरस तू, मैया यशोदा का प्यारा रे,
सबकी झोली खुशियों से भर दे, कृष्ण कन्हैया हमारा रे।
हैप्पी कृष्ण छठी 2026
जन्माष्टमी 2026 शायरी (Happy Janmashtami 2026 Shayari In Hindi)
1. माखन चुराकर खाया जिसने
बंसी बजाकर नचाया जिसने
उसके जन्मदिन की खुशी मनाओ
प्रेम का रास्ता दिखाया जिसने
हैप्पी जन्माष्टमी 2026
2. माखन की चोरी, राधा का प्यार,
मुरली की धुन से सजा संसार।
मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्योहार
हैप्पी जन्माष्टमी 2026
3. राधा संग कान्हा की जोड़ी है न्यारी,
जिन पर फिदा है यह दुनिया सारी।
मुबारक हो आपको कृष्ण जन्माष्टमी प्यारी
हैप्पी जन्माष्टमी 2026
4. नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की,
आ गई पावन बेला, नंदलाल के बाल-रूप की।
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं आप सभी को
Happy Janmashtami 2026
5. राधा की भक्ति और मुरली की मिठास,
माखन का भोग और कान्हा का वास।
जन्माष्टमी पर पूरी हो आपकी हर आस
Happy Janmashtami 2026
कृष्ण जन्मोत्सव पर भेजें ये खूबसूरत शायरी
6. गोकुल में जिसने रचाया रास,
जो हर भक्त के दिल में करते हैं वास।
वही कान्हा लाएं आपके जीवन में उल्लास
Happy Janmashtami 2026
7. हे कान्हा! रख दो सर पर हाथ अपना,
पूरा कर दो हर अधूरा सपना।
जन्माष्टमी पर बनी रहे आपकी दया
हैप्पी जन्माष्टमी 2026
8. बांसुरी की तान पर झूम उठे संसार,
माखनचोर लेकर आए खुशियों की बौछार।
मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्योहार
हैप्पी जन्माष्टमी 2026
9. जिनका नाम लेते ही मिट जाते हैं दुख-दर्द,
ऐसे लीलाधर का जन्मदिन मनाए हर एक इंसान।
जय श्री कृष्णा से गूंज उठे हर एक घर
हैप्पी जन्माष्टमी 2026
दोस्तों और परिवार को भेजें जन्माष्टमी की शायरी (Janmashtami Shayari for Friends & Family)
10 मटकी फोड़कर माखन चुराया,
संसार को जिसने प्रेम सिखाया।
उस कान्हा का जन्मदिन आज आया
11.सांवले रंग की मोहक सी सूरत,
मैया यशोदा की आंखें और प्यार की मूरत।
जन्माष्टमी पर कान्हा संवारें आपकी किस्मत
12. राधा संग कान्हा की जोड़ी है न्यारी,
जिन पर फिदा है यह दुनिया सारी।
मुबारक हो आपको कृष्ण जन्माष्टमी प्यारी
13. कण-कण में बसे हैं श्री कृष्ण मुरारी,
जिनकी लीला है सबसे न्यारी।
जन्माष्टमी की बधाई गाए दुनिया सारी
श्री कृष्ण की भक्ति में डूबी ये खास शायरियां
14. बांके बिहारी की बांसुरी जब बजती है,
हर भक्त के दिल में भक्ति जगती है।
जन्माष्टमी का यह दिन बड़ा ही पावन लगता है
15. पलकों पर सजाएं कान्हा का रूप,
जीवन में न आए कभी दुखों की धूप।
जन्माष्टमी की पावन बधाई आपको
16. छीन ले जो सबकी चिंता और पीर,
वो हैं हमारे श्याम, हमारे रघुवीर।
जन्माष्टमी पर संवर जाए आपकी तकदीर
17. मिश्री से मीठे हैं कान्हा के बोल,
इनकी भक्ति है सबसे अनमोल।
जन्माष्टमी पर जय श्री कृष्णा जोर से बोल
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बहुत-बहुत बधाई
Janmashtami 2026 Wishes के साथ भेजें ये शायरी
18. नंदलाल का जन्म हुआ है आज,
सुधरेंगे अब सबके बिगड़े काज।
कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत-बहुत बधाई- 2026
19. माखन का कटोरा, मिश्री का थाल,
सब मिलकर बोलो जय कन्हैया लाल।
जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं मेरे यार
20. राधे-राधे जपो, मिलेंगे श्री श्याम,
इनके नाम से बनते हैं हर काम।
जन्माष्टमी पर कान्हा को कोटि-कोटि प्रणाम
जन्माष्टमी की बहुत-बहुत बधाई 2026
21. हर घर में आज खुशी की छांव हो,
माखनचोर के स्वागत में हर गांव हो।
शुभ जन्माष्टमी कान्हा का कृपा-हस्त आप पर हो
Happy Janmashtami 2026
इन शायरियों को आप जन्माष्टमी के मौके पर अपनों को भेज सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
