Hindi Diwas 2026 Quotes And Wishes: प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थानों में हिंदी भाषा के सम्मान में अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम कराए जाते हैं। साथ ही लोग हिंदी दिवस के मौके पर एक-दूसरे को कोट्स, विशेज और मैसेज भेजकर इस दिन शुभकामना और इस दिन के महत्व के बारे में बताते हैं। अगर आप भी अपनों को भेजने के लिए दिल को छू लेने वाले और प्रेरणादायक मैसेज सर्च कर रहे हैं, तो यहां हम कुछ चुनिंदा कोट्स संदेश लेकर आए हैं।

हिंदी दिवस के कोट्स (Hindi Diwas Quotes)

1. निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।
बिनु निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल
हिंदी दिवस 2026 की बधाई

2. हिंदी है हमारी मातृभाषा,
हिंदी है हमारी राष्ट्रीय पहचान।
हिंदी से ही समृद्ध है भारत,
हिंदी ही है हमारा स्वाभिमान॥
शुभ हिंदी दिवस

3. भाषा नहीं, यह हमारी संस्कृति का सार है,
हिंदी से ही जुड़ा हमारा हर दुलार है।
हिंदी दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

4. भारत मां के भाल पर सोहे स्वर्णिम बिंदी,
हमारी शान, हमारी पहचान, हमारी अपनी हिंदी।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

5. हमारी एकता की अनुपम परंपरा है हिंदी,
देश के हर नागरिक की आवाज है हिंदी।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

6. परदेशी भाषा का मोह छोड़ो,
अपनी मातृभाषा हिंदी से दिल का रिश्ता जोड़ो।
हिंदी दिवस 2026

7. आओ मिलकर हिंदी को हर घर तक पहुंचाएं,
अपनी भाषा का परचम पूरे विश्व में लहराएं।
हिंदी दिवस 2026 की शुभकामनाएं

इसे भी पढ़ें- Hindi Diwas Poem 2026: हिंदी दिवस के मौके पर स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट हैं ये कविता और दोहे

हिंदी दिवस 2026 के लिए शुभकामनाएं (Hindi Diwas 2026 Shubhkamnayen)

8. देश की तरक्की में दो योगदान,
अपनी राष्ट्रभाषा को दो पूरा सम्मान।
शुभ हिंदी दिवस

9. हर भारतीय की सांसों में बसी है हिंदी,
हिंदुस्तान के माथे पर सजी है सुंदर बिंदी।
हार्दिक बधाई हिंदी दिवस पर

10. मीठी सी भाषा है, शब्दों का अपार भंडार,
हिंदी ही सिखाती है हम सबको आपस में प्यार।
हिंदी दिवस की मंगलकामनाएं

11. हमारी एकता की अनुपम परंपरा है हिंदी,
देश के हर नागरिक की आवाज है हिंदी।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

12. अंग्रेजी पढ़ि के जदपि, सब गुन होत प्रबीन।
पे निज भाषा ज्ञान बिन, रहत हीन के हीन॥
अपनी भाषा अपनाएं
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

13. संस्कारों की भाषा है हिंदी,
मिठास से भरी बातों की रानी है हिंदी।
दोस्तों को हिंदी दिवस की बधाई

14. हिंदी से समृद्ध हमारी बोली और विचार हैं,
इसी से जुड़े हमारे सारे संस्कार हैं।
शुभ हिंदी दिवस

हिंदी दिवस 2026 के लिए विशेज (Hindi Diwas 2026 Wishes)

15. दिल से निकली हर बात समझ में आती है,
जब बात हमारी अपनी हिंदी में हो जाती है।
हिंदी दिवस 2026 की शुभकामनाएं

16. ना सिर्फ भाषा, यह हमारी संवेदना की पुकार है,
हिंदी से सजा हमारा यह संपूर्ण संसार है।
हैप्पी हिंदी दिवस

17. हिंदी में पिरोया गया है भारत का इतिहास,
इसी से है हमारे भविष्य का सुंदर विश्वास।
हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई

18. हिंदी पढ़ो, हिंदी लिखो, हिंदी में करो बात,
अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाओ हर दिन और रात।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

19. विविधताओं से भरे इस देश को एक सूत्र में पिरोती है,
हमारी हिंदी ही तो है जो हर हिंदुस्तानी को जोड़ती है।
शुभ हिंदी दिवस

20. शब्दों में पिरोया प्रेम, भावों में मिठास,
हिंदी भाषा में छुपा है अपनापन का अहसास।
हिंदी दिवस की मंगलकामनाएं

21. अपनी राष्ट्रभाषा का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है,
हिंदी का गौरव ही भारत का सच्चा वैभव है।
हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई

हिंदी दिवस 2026 के लिए महान विचारकों के हिंदी कोट्स (Hindi Diwas 2026 Message)

22. "हिंदी किसी एक प्रदेश की भाषा नहीं, बल्कि देश में सर्वमान्य भाषा है।"
स्वामी दयानंद सरस्वती

23. "राष्ट्रभाषा के बिना राष्ट्र गूंगा है।"
महात्मा गांधी

24. "हिंदी हमारे देश और भाषा की अनमोल धरोहर है।"
डॉ. राजेंद्र प्रसाद

25. "हिंदी आम जनता की भाषा है, जो सीधे लोगों के दिलों को जोड़ती है।"
पंडित जवाहरलाल नेहरू

26. "हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा है।"
कमलापति त्रिपाठी

27. "मुख्य धारा में बहने वाली भाषा ही राष्ट्र को एक सूत्र में बांध सकती है और वह केवल हिंदी है।"
अटल बिहारी वाजपेयी

28. "हिंदी भाषा की मिठास और सरलता दुनिया की किसी भी भाषा में नहीं है।"
मैथिलीशरण गुप्त

29. "हिंदी देश की एकता का सबसे बड़ा और मजबूत साधन है।"
सरदार वल्लभभाई पटेल

30. "हिंदी का प्रचार और विकास ही देश की वास्तविक उन्नति का मार्ग है।"
सुब्रह्मण्य भारती

31. "हिंदी हमारी मातृभाषा है और इसका सम्मान करना हमारा राष्ट्रीय धर्म है।"
डॉ. राममनोहर लोहिया

हिंदी दिवस के लिए शॉर्ट स्टेटस (Hindi Diwas 2026 Satatus)

32. आन-बान-शान हमारी, सबसे प्यारी हिंदी हमारी।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

33. हिंदी है तो हम हैं, हिंदी से ही भारत का दम है।
शुभ हिंदी दिवस 2026

34. सत्य, शिव और सुंदर का संगम है हिंदी।
हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई

35. मातृभाषा का सम्मान करें, हिंदी बोलने में कभी न संकोच करें।
हैप्पी हिंदी दिवस

36. भारत की बोली, प्रेम की रोली
आप सभी को हिंदी दिवस की ढेरों शुभकामनाएं

इसे भी पढ़ें- Hindi Diwas 2026: शादी से लेकर चायवाला तक, ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल हैं हिंदी के ये शब्द

इन खूबसूरत कोट्स, विशेज और स्टेट्स को अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific