Govardhan Puja 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का बहुत ही विशेष महत्व होता है। हर बार की तरह इस बार भी गोवर्धन पूजा की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है, कोई कह रहा है कि यह पर्व 9 नवंबर यानी आज मनाया जाएगा तो किसी का कहना है 10 नवंबर को। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है। इस पर्व को प्रार्थनाओं, भोग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। यह अवसर उस घटना की याद दिलाता है, जब भगवान कृष्ण ने गोकुल के लोगों को देवराज इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया था।
गोवर्धन पूजा का महत्व
हर वर्ष गोवर्धन पूजा कार्तिक मास की प्रतिपदा तिथि को की जाती है। दिवाली की रौनक खत्म होते ही घरों में गोवर्धन पूजा की तैयारी शुरू हो जाती है। आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाना, अन्नकूट का भोग लगाना और गौ माता की पूजा करना इस पर्व की सबसे बड़ी पहचान है। तो आइए पंडित अरुणेश कुमार शर्मा जी से जानते हैं कि गोवर्धन पूजा किस दिन की जाएगी?
Photo Credit: Pinterest (Rajat Sharma)
गोवर्धन पूजा 2026 की सही तारीख कौन सी है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, गोवर्धन पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। साल 2026 में यह पर्व मंगलवार, 10 नवंबर को मनाया जाएगा। तारीख को लेकर कंफ्यूजन की वजह प्रतिपदा तिथि है। हिंदू धर्म में त्योहार उदया तिथि यानी सूर्योदय के समय जो तिथि होती है, उसके हिसाब से मनाया जाता है। 10 नवंबर को सूर्योदय के समय प्रतिपदा तिथि ही रहेगी, इसलिए गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को ही मनाना सही रहेगा।
गोवर्धन पूजा 2026 शुभ मुहूर्त
इस बार गोवर्धन पूजा 10 नवंबर, मंगलवार को होगी। जिसकी तिथि 9 नवंबर यानी आज दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी और समापन 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे होगा।
प्रात: काल पूजन मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 40 मिनट से लेकर 8 बजकर 50 मिनट तक, जिसकी अवधि 2 घंटे 10 मिनट की रहेगी।
Photo Credit: Pinterest (Versha Singh)
क्यों होती है गोवर्धन पूजा?
गोवर्धन पूजा की कहानी श्रीमद् भागवत पुराण से जुड़ी है। ब्रज के लोग हर साल देवराज इंद्र की पूजा करते थे, ताकि अच्छी बारिश हो। बाल गोपाल श्रीकृष्ण ने उन्हें समझाया कि बारिश के लिए गोवर्धन पर्वत, गायों और प्रकृति का धन्यवाद करना चाहिए, क्योंकि यही हमारे जीवन का आधार हैं। इस बात से इंद्र देव नाराज हो गए। उन्होंने ब्रज में भयंकर बारिश और तूफान भेज दिया, तब श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर पूरा गोवर्धन पर्वत उठा लिया था।
सात दिन और सात रात तक सभी ब्रजवासी और पशु उसी पर्वत के नीचे सुरक्षित रहे। आखिर में इंद्र को अपना घमंड टूटने का अहसास हुआ और उन्होंने माफी मांगी, तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है।
यह भी पढ़ें- Govardhan Prasad Recipe: गोवर्धन के दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट अन्नकूट, जानें सिंपल रेसिपी
घर पर कैसे करें गोवर्धन पूजा?
- इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
- घर के आंगन या बालकनी में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं। अगर गोबर न मिले तो मिट्टी या आटे से भी बना सकते हैं।
- उसे फूलों, पत्तियों और रंगोली से सजाएं। पास में श्रीकृष्ण की मूर्ति या तस्वीर रखें।
- रोली, अक्षत, फूल, धूप और घी का दीपक अर्पित करें।
- पंचामृत से अभिषेक करें और तिलक लगाएं।
- इसके बाद अन्नकूट का भोग लगाएं। खीर, कढ़ी-चावल, पूड़ी-सब्जी, मिठाई और मौसमी फल चढ़ाएं।
- गोवर्धन पर्वत की सात बार परिक्रमा करें। परिक्रमा करते समय जल या अक्षत चढ़ाते जाएं। अंत में गोवर्धन आरती करें और प्रसाद सबको बांटें।
Photo Credit: Pinterest (Malvika Sharma)
अन्नकूट और छप्पन भोग का क्या है महत्व?
अन्नकूट का मतलब होता है अन्न का पहाड़। इस दिन कई तरह के पकवान बनाकर भगवान कृष्ण को अर्पित किए जाते हैं। मान्यता है कि श्रीकृष्ण ने सात दिन तक खाना नहीं खाया था। वे दिन में 8 बार भोजन करते थे। इसलिए, 7 x 8 = 56, यानी 56 तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है, जिसे छप्पन भोग कहते हैं। इससे घर में अन्न-धन की कभी कमी नहीं होती है।
यह भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा पर सिंपल साड़ी को भी स्टाइलिश बना देंगे ये 6 ब्लाउज डिजाइंस, जरूर करें ट्राई
यह पर्व हमें सिखाता है कि प्रकृति का सम्मान करना चाहिए। पहाड़, नदी, पेड़, गाय और अन्न ही हमारे जीवन की असली दौलत हैं। घमंड चाहे इंद्र का हो या इंसान का, वह एक दिन जरूर टूटता है। इसलिए इस गोवर्धन पूजा पर सिर्फ पूजा ही नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता भी जताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
-1794200526087_m.webp)