Girls PG Tips: लड़कियों के लिए बड़े शहर में पढ़ाई या नौकरी के लिए शिफ्ट होना आसान नहीं होता है। सेफ्टी और अच्छा PG ढूंढना सबसे बड़ा चैलेंज होता है। अक्सर ऑनलाइन फोटो और वीडियो में कमरा सुंदर दिखता है, लेकिन असलियत कुछ और ही होती है। दिल्ली बार काउंसिल Adv. Anshika Pandey का कहना है कि अगर आप भी नया Girls PG देख रही हैं, तो एडवांस पेमेंट करने से पहले इन बातों को खुद जाकर जरूर चेक करें।

नया PG ढूंढते वक्त इन 6 बातों का रखें ध्यान

अगर आप भी किसी दूसरे शहर में शिफ्ट होने जा रही हैं, तो पीजी ढूंढते वक्त इन बातों का जरूर ख्याल रखें और उसके बाद ही पेमेंट करें।

1. सेफ्टी और सिक्योरिटी सबसे पहले

PG में सबसे जरूरी होती है सेफटी। इसलिए लेने से पहले चेक करें कि गेट पर 24 घंटे गार्ड है या नहीं और आने-जाने वालों की एंट्री का क्या सिस्टम है। साथ ही डिलीवरी बॉय या किसी भी विजिटर के लिए वेरिफिकेशन होता है या नहीं, ये जरूर पूछें। इसके साथ ही बिल्डिंग की एंट्रेंस, सीढ़ियों और कॉमन एरिया में CCTV कैमरे के लिए भी पूछ लें।

image credit- gemini

2. लोकेशन और रोज का सफर

PG हमेशा अपने ऑफिस या कॉलेज के पास ही लें ताकि रोज का ट्रैवल टाइम और पैसा दोनों बचे। इसके अलावा देखें कि आसपास मेडिकल स्टोर, हॉस्पिटल, मार्केट और पार्क जैसी जरूरी चीजें हैं या नहीं। अगर रात में लेट आना पड़े, तो लोकेशन का सेफ होना और भी जरूरी हो जाता है।

3. कमरे की हालत और साफ-सफाई

बहुत बार ऐसा होता है कि फोटो-वीडियो में कमरा बड़ा लगता है, लेकिन असल में छोटा होता है और सीलन भी होती है। इसलिए कमरे में जाकर नेचुरल रोशनी, हवा और दीवारों पर सीलन या पेंट की हालत देखें। वॉशरूम की साफ-सफाई, पानी की सप्लाई, गीजर और प्राइवेसी भी चेक करें। साथ ही बेड, गद्दा, स्टडी टेबल, अलमारी, AC या कूलर और पावर बैकअप की कंडीशन भी देखना न भूलें।

4. खाना और दूसरी सुविधाएं

PG का खाना कैसा है, यह सबसे बड़ा सवाल होता है। मेन्यू क्या है, खाने का टाइम क्या है, खाने में किस क्वालिटी के सामान का इस्तेमाल होता है और क्या बाहर का खाना अलाउड है, ये सब पहले ही पूछ लें। अगर आप Work From Home करती हैं तो Wi-Fi की स्पीड खुद टेस्ट करें। सफाई कितने दिन में होती है और वॉशिंग मशीन या लॉन्ड्री की सुविधा रेंट में शामिल है या नहीं, ये भी पहले ही क्लियर कर लें।

5. नियम और पॉलिसी को समझें

हर PG के अपने नियम होते हैं। रात में कब तक आ सकते हैं, फैमिली या दोस्तों के आने के क्या नियम हैं, स्मोकिंग या ड्रिंकिंग अलाउड है या नहीं, ये सब पहले से जान लें। सबसे अच्छा तरीका है कि वहां रह रही 2-3 लड़कियों से अकेले में बात करें। वही आपको खाने, ओनर के बिहेवियर और मेंटेनेंस के बारे में सच बता पाएंगी।

image credit- gemini

6. किरायए के लिए पहले ही बात करें

कभी भी बिना लिखित हिसाब के पैसे न दें। रेंट में क्या-क्या शामिल है जैसे बिजली, Wi-Fi, पानी, खाना और क्या अलग से देना होगा, इसकी पूरी लिस्ट लिखित में लें। एडवांस देने से पहले रेंट एग्रीमेंट जरूर बनवाएं जिसमें सिक्योरिटी डिपॉजिट, नोटिस पीरियड और पैसा वापस करने के नियम साफ-साफ लिखे हों। साथ ही रेंट किस डेट को देना है यह भी लिखवा लें।

PG लेते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

पीजी की पेमेंट करने से पहले नीचे बताई गई बातों का जरूर ध्यान दें।

  • बिना देखें पीजी की पेमेंट न करें। सामने से जाकर देखना बेहतर होता है।
  • सारा सामान मिलने के बाद ही पैसे दें। वरना ओनर समय पर काम नहीं करता है।
  • किसी कमरे में शिफ्ट होने से पहले रूममेट के बारे में भी जान लें।
  • कमरे में सफाई कब और कितने दिन होती है यह भी जानें।

अगर पीजी बदल रही हैं, तो ऊपर बताई गई बातों का जरूर ख्याल रखें। ऐसा न करने से आपको दिक्कत हो सकती है। सही PG मिलने से आपका नया शहर में रहने का एक्सपीरिएंस काफी आसान हो जाता है, इसलिए जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- gemini