सुबह-सुबह हर कोई ऑफिस जाने के लिए भागदौड़ में लगा होता है। खासकर हमारे घर की महिलाएं, वो सुबह उठकर बच्चों के लंच से लेकर खुद की तैयारी करती हैं और फिर ऑफिस के लिए निकलती हैं। घर से निकलते समय कभी चाबी ढूंढना तो कभी मोबाइल चेक करना और फिर लास्ट में कुछ भूल जाना. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।

बहुत बार हमारी कुछ आदतों की वजह से भी हम चीजें भूल जाते हैं और फिर दिमाग उन चीजों को नोटिस नहीं कर पाता है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप अपने घर के दरवाजे पर या कहीं ऐसी जगह जहां पर आपका ध्यान जाए, वहां पर एक चेकलिस्ट लगाएं।

घर से निकलते वक्त न भूलने वाली 7 जरूरी चीजें  

सुबह की जल्दबाजी में अक्सर हम कोई न कोई जरूरी चीज घर पर ही भूल जाते हैं, फिर दिनभर मन परेशान रहता है। इसलिए बाहर निकलने से पहले इस छोटी सी चेकलिस्ट को जरूर फॉलो करें।

1. घर और वाहन की चाबी  

घर से निकलते समय या ऑफिस जाते वक्त गाड़ी और मेन गेट की चाबी पास रखना जरूरी होता है। दोनों को एक जगह रखने से  भूलने का चांस कम हो जाता है।

image credit- gemini

2. मोबाइल फोन 

मोबाइल के बिना तो आजकल कोई काम नहीं होता है। इसलिए फोन को न भूलें और साथ ही चार्जर भी रख लें, ताकि बैटरी खत्म होने पर दिक्कत न हो।

3. वॉलेट, पैसे और कार्ड्स  

ऑफिस या कहीं भी बाहर जाने के लिए पैसे बहुत जरूरी होते हैं। इसलिए वॉलेट, पैसे और कार्ड्स एक जगह पर रखें, ताकि किसी भी दिक्कत में न फंसे। 

4. पहचान पत्र

एक बहुत जरूरी चीज जो हमेशा आपके पर्स में होनी चाहिए, वो है पहचान पत्र। कहीं भी जाएं, तो अपने पास जरूर रखें। पहचान पत्र में ये सभी चीजें आती हैं जैसे- आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या ऑफिस आईडी।

5. पीने का पानी 

हर किसी को बाहर का पानी सूट नहीं करता है। इसलिए पानी की बोतल हमेशा साथ लेकर चलें। शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है।

6. जरूरी दवाइयां 

अगर आपकी कोई दवा चल रही है या आपको किसी तरह की दिक्कत है , तो अपने बैग में कुछ दवाएं जरूर रखें। यह इमरजेंसी में बहुत काम आती है।

7. लाइट और पंखे बंद करना 

सुबह की भागदौड़ में अक्सर फैन और लाइट बंद करना भूल जाते हैं, तो उसे याद रखें। साथ ही यह भी चेक करें कि गैस बंद हो, वरना आपका दिमाग पूरे दिन परेशान रहेगा और काम में भी मन नहीं लगेगा।

image credit-gemini

कुल मिलाकर, घर से निकलते वक्त ये 7 छोटी-छोटी चीजें चेक कर लेना आपके पूरे दिन को आसान और टेंशन-फ्री बना सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- gemini