Winter Health Tips: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही ठंड के साथ धूल, धुआं और वायु प्रदूषण की समस्या भी बढ़ने लगती है. सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के साथ प्रदूषण के बारीक कण सांस के जरिए शरीर में पहुंच सकते हैं। इससे बच्चों और बड़ों दोनों को खांसी, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी और एलर्जी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में घर से बाहर निकलते समय सिर्फ गर्म कपड़े पहनना काफी नहीं है. आपको अपनी सेहत की सुरक्षा के लिए कुछ दूसरी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं यहां-

ठंड में घर से निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

NIH की रिसर्च के मुताबिक, ठंड का मौसम शुरु हो गया है और ऐसे में लोगों को मौसम के बदलने से बीमारीयां और एलर्जी हो जाती है। हम आपके लिए कुठ टिप्स लेकर आए हैं।

1. बाहर निकलते समय मास्क पहनना न भूलें

सर्दियों में धूल और प्रदूषण से बचने के लिए मास्क पहनना जरूरी है. खासकर जब आपके आसपास धूल, धुआं और स्मॉग ज्यादा हो, तब बिना मास्क बाहर निकलने से बचें. सामान्य कपड़े का मास्क बहुत छोटे प्रदूषक कणों को रोकने में पर्याप्त नहीं होता. ऐसे में अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क बेहतर विकल्प हो सकता है. यह हवा में मौजूद बारीक कणों के संपर्क को कम करने में मदद करता है. मास्क पहनते समय ध्यान रखें कि नाक और मुंह अच्छी तरह ढके रहें.

image credit- gemini

2. शरीर को गर्म रखने के लिए लेयरिंग करें

सर्दियों में बाहर निकलते समय केवल एक मोटा स्वेटर पहनने के बजाय कपड़ों की कई लेयर पहनना बेहतर रहता है. इससे शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है. आप अंदर सूती कपड़े, उसके ऊपर स्वेटर और सबसे ऊपर जैकेट पहन सकती हैं. इसके अलावा कान, गर्दन और सिर को भी ढककर रखें. ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से परेशानी बढ़ सकती है. खासकर सुबह और देर शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का ध्यान रखें.

3. नाक और मुंह को स्कार्फ से ढकें

ठंडी और प्रदूषित हवा सांस की नलियों को परेशान कर सकती है. इसलिए घर से बाहर निकलते समय नाक और मुंह को स्कार्फ या मफलर से ढकना अच्छा विकल्प है. इससे ठंडी हवा का सीधा संपर्क कम करने में मदद मिलती है. अस्थमा और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

image credit- gemini

4. प्रदूषण का स्तर देखकर बाहर निकलें

सर्दियों में सुबह और शाम के समय प्रदूषण की समस्या ज्यादा हो सकती है. ऐसे में बाहर निकलने से पहले अपने शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) जरूर चेक करें. अगर हवा की गुणवत्ता खराब है, तो बाहर ज्यादा देर रुकने से बचें.

5. आंखों और त्वचा का भी रखें ध्यान

सर्दियों में धूल और ठंडी हवाएं सिर्फ सांस ही नहीं, बल्कि आंखों और त्वचा को भी प्रभावित कर सकती हैं. धूल के कारण आंखों में जलन, खुजली और सूखापन महसूस हो सकता है. ऐसे में बाहर निकलते समय चश्मा पहनें और आंखों को बार-बार रगड़ने से बचें.

सर्दियों में इन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत

बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा या सीओपीडी जैसी सांस संबंधी बीमारियों से परेशान लोगों को सर्दियों में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए. प्रदूषण का लेवल बहुत ज्यादा होने पर गैरजरूरी कामों के लिए बाहर जाने से बचें. अगर सांस लेने में परेशानी, सीने में जकड़न या लगातार खांसी हो रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें.

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- gemini