हर साल 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं। कुछ बच्चे अपने टीचर्स को इस दिन तरह-तरह के उपहार देकर खुश करते हैं। टीचर्स न केवल हमें शिक्षा देते हैं, बल्कि सही राह दिखाकर हमारे भविष्य को भी संवारते हैं। अगर आप भी इस साल टीचर्स डे 2026 पर अपने शिक्षकों को कुछ यादगार और अच्छा तोहफा देना चाहती हैं, तो बाजार के महंगे तोहफे देने के बजाय हाथों से बने उपहार गिफ्ट कर सकती हैं।
3 बजट-फ्रेंडली हैंडमेड गिफ्ट आइडियाज
हाथों से बनाए गए ये तोहफे न सिर्फ आपके टीचर को खुश करेंगे, बल्कि उनके प्रति आपके लगाव और सम्मान को भी दर्शाएंगे। आइए जानते हैं 3 ऐसे ही बेहद आसान, सुंदर और बजट-फ्रेंडली हैंडमेड गिफ्ट्स के बारे में।
1. मेसेज के साथ ग्रीटिंग कार्ड
कागज और रंगों से बने ग्रीटिंग कार्ड टीचर्स को देने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आप अपने पसंदीदा टीचर के लिए एक रंगीन क्राफ्ट पेपर को फोल्ड करके उसके अंदर 3D स्टाइल में 'Thank You Teacher' लिख सकती हैं या थैंक यू के कुछ स्टीकर्स भी लगा सकती हैं। कार्ड के अंदर आप सुंदर अक्षरों से कोई पर्सनल मैसेज भी लिख सकती हैं। इसे बनाने में आपको 50 से 80 रुपये तक का ही खर्च आएगा।
(Image credit: pinterest/Sandeep awasthi)
2. इको-फ्रेंडली हैंडक्राफ्टेड पेन स्टैंड
टीचर्स को हमेशा पेन की जरूरत होती है। इसलिए आप इस टीचर्स डे अपने टीचर को खुश करने के लिए होममेड पेन स्टैंड बनाकर गिफ्ट कर सकती हैं। इसके लिए आप घर में पड़ीं पुरानी आइसक्रीम स्टिक्स या किसी खाली प्लास्टिक के छोटे डिब्बे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे सुंदर बनाने के लिए वॉटरकलर या एक्रेलिक पेंट का इस्तेमाल करें।
(Image credit: pinterest/newspaper_craft_01)
3. हैंडमेड फ्लावर पॉट
अधिकतर टीचर्स को अपनी टेबल पर पौधा रखना बहुत पसंद होता है। ऐसे में अगर आप अपने टीचर को कुछ खास देना चाहती हैं, तो उन्हें घर पर बना खूबसूरत फ्लावर पॉट गिफ्ट कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसे तैयार करने के लिए आप घर में पड़े पुराने डिब्बे या छोटी मटकी का इस्तेमाल करके उन्हें पेंट कर सकती हैं। पेंट किए हुए ये फ्लावर पॉट भी एक खास और यादगार तोहफा हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Gift For Teachers: टीचर्स डे के मौके पर कम बजट में भी खरीदें जा सकते हैं ये तोहफे
(Image credit: pinterest/modern vibes)
DIY गिफ्ट्स बनाने के लिए किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
इन आसान हैंडमेड गिफ्ट्स को बनाने के लिए आपको कुछ बुनियादी सामान की जरूरत होगी, जैसे -
- आप किसी भी नजदीकी स्टेशनरी दुकान से क्राफ्ट पेपर, फेविकॉल, स्केच पेन, रिबन और आइसक्रीम स्टिक्स जैसी चीजें ला सकती हैं।
- घर में मौजूद दोबारा इस्तेमाल होने वाले सामान का भी उपयोग कर सकती हैं, जैसे - गत्ते के पुराने डिब्बे, पुरानी पेंटिंग्स, सुतली, छोटी मटकी और बचे हुए रिबन।
निष्कर्ष : टीचर्स डे 2026 पर फिजूल खर्च करने के बजाय आप अपने हाथों से बने इन 3 बजट-फ्रेंडली और प्यारे तोहफों को तैयार करके अपने टीचर को खुश कर सकती हैं। ये सभी गिफ्ट आइडियाज आपके लिए एक बेस्ट चॉइस हो सकते हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1788342900222_m.webp)