दिवाली का त्योहार अब केवल कुछ दिनों की सजावट तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि लोग ऐसे तरीकों की तलाश कर रहे हैं जो उनके घर को हमेशा के लिए सुंदर और खास बना सकें। इसके लिए मजबूत शीशम की लकड़ी, हाथ से बने फर्नीचर, और मार्बल व संगमरमर जैसे प्राकृतिक पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य एक ऐसा घर तैयार करना है जो दीवाली पर तो खूबसूरत लगे ही, बल्कि सालभर उतना ही आकर्षक और उपयोगी भी रहे। 'सर्राफा फर्नीचर' के संस्थापक और सीईओ रघुनंदन सराफ और 'पेट्रोस स्टोन एलएलपी' के अंतरराष्ट्रीय व्यापार निदेशक ऋषभ जैन ने दिवाली के डेकोरेशन को खास बनाने के कुछ बेहतरीन तरीके बताए हैं।
1. लकड़ी के फर्नीचर से पाएं सदाबहार खूबसूरती
दिवाली ऐसा समय है जब आप ऐसे फर्नीचर में निवेश कर सकते हैं जो त्योहार के बाद भी घर की शान बढ़ाए। मजबूत शीशम की लकड़ी अपनी प्राकृतिक चमक, खूबसूरत बनावट और मजबूती के लिए जानी जाती है।
एक हाथ से बनी लकड़ी की कंसोल टेबल, सुंदर कैबिनेट या स्टाइलिश कॉफी टेबल आपके कमरे का मुख्य आकर्षण बन सकती है। इसके अलावा, पारंपरिक नक्काशी और आधुनिक डिजाइन का मेल आपके घर को एक नया और शाही रूप देता है।
2. सुंदर और यूजफुल फर्नीचर की करें खरीदारी
सजावट के लिए हमेशा भारी सामान की जरूरत नहीं होती। एक अच्छी लकड़ी की डाइनिंग टेबल या साइडबोर्ड आपके सामान को व्यवस्थित रखने के साथ-साथ कमरे की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं। आप ऐसी चीजों को चुनें जो दीवाली पर दीये और फूलों को सजाने के काम आएं और बाद में आपके लिविंग रूम का अहम हिस्सा बन जाएं।
3. ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का कॉम्बिनेशन
ट्रेडिशनल लकड़ी के फर्नीचर को आधुनिक चीजों के साथ मिलाकर एक बेहतरीन माहौल बनाया जा सकता है। शीशम के फर्नीचर को न्यूट्रल रंगों के सोफे, धातु की चमक और आधुनिक सजावट के सामान के साथ रखना बहुत अच्छा लगता है। लकड़ी की प्राकृतिक सुंदरता और कारीगरी पर ध्यान देकर आप अपने घर को बिना ज्यादा तामझाम के बेहद शानदार लुक दे सकते हैं।
4. मार्बल और स्टोन का करें इस्तेमाल
घर में मार्बल या पत्थर का बड़ा हिस्सा होना जरूरी नहीं है। छोटे-छोटे स्टोन आइटम्स भी जादू बिखेर सकते हैं। सफेद मार्बल से बनी ट्रे, दीया स्टैंड या सर्विंग प्लेट्स बहुत सुंदर दिखती हैं। इनका सफेद रंग पीतल और सोने के बर्तनों के साथ खूब जंचता है। ट्रैवर्टिन (ग्रे-बेज रंग का पत्थर) के कटोरे घर को एक वार्म और नेचुरल लुक देते हैं।
5. टेक्सचर और धातुओं से लाएं वॉर्मनेस
वेलवेट कुशन, लिनन के रनर और जूट की दरी घर को एक आरामदायक एहसास देती हैं। प्राकृतिक लकड़ी, पीतल के दीये, लैंप और घंटियां मिलकर त्योहार के माहौल को और भी रियलस्टिक बना देते हैं। इन गर्म रंगों और कपड़ों को मार्बल या पत्थर की ठंडी सतहों के साथ मिलाने से घर में एक बेहतरीन संतुलन पैदा होता है।
6. पूजा घर और फेस्टिव डाइनिंग टेबल की डेकोरेशन
पूजा का कमरा दीवाली का दिल होता है। पीतल के दीये, ताजे फूल, रंगोली और सही लाइटिंग से इसे शांत और पवित्र बनाया जा सकता है। पूजा घर में सफेद मार्बल का इस्तेमाल इसे और चमकदार बनाता है। इसी तरह, डाइनिंग टेबल पर लिनन का कपड़ा, ताजे फूल, पीतल के दीये और मार्बल की ट्रे रखकर आप मेहमानों के लिए एक शानदार डाइनिंग अनुभव तैयार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दिवाली पर कमरे का पूरा लुक बदल देंगे ये शानदार पर्दे, फैब्रिक और डिजाइन देखते समय ध्यान रखें ये बातें
यादगार फेस्टिव स्पेस बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामान की नहीं, बल्कि सही सामान और समझदारी से चुने गए कुछ खास सामान की जरूरत होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-ai
-1793953347855_m.webp)