बर्तनों को साफ तरीके से धोना कितना जरूरी यह तो हम सभी को पता है, मगर क्‍या आपने कभी बर्तनों को साफ करने वाले स्पंज की सफाई पर ध्‍यान दिया है। अमूमन महिलाएं ऐसा नहीं करती हैं। यह धारणा कि बर्तन की सफाई करने वाली चीज की सफाई का क्‍या फायदा, वह तो बार-बार गंदी हो जाती है, महिलाओं को स्पंज की सफाई करने से रोकती है।

बर्तन धोने वाले स्पंज को साफ करना भी बेहद जरूरी है, नहीं तो आपके बर्तन ऊपर से तो चमकते हुए नजर आएंगे, मगर उनमें किटाणु अपना घर बना लेंगे। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे बर्तन धोने वाले स्‍क्रब या स्पंज की सफाई कर सकती हैं। इस काम में आपको न तो ज्‍यादा समय लगेगा और न ही ज्‍यादा मेहनत।

स्‍टीम ट्रीटमेंट से करें सफाई

सामग्री

  • 1 बड़ा बड़ा बर्तन
  • 2 गिलास पानी
  • 1 छोटा चम्‍मच नमक

विधि

  • सबसे पहले बर्तन में पानी भरें और उसे तेज आंच पर गैस के ऊपर चढ़ा दें।
  • पानी जब खौलने लग जाए तो उसमें सफेद नमक डाले और अच्‍छी तरह से उसे पानी में मिलाएं।
  • इसके बाद आप इस मिश्रण में स्‍पॉन्‍ज डालें और प्‍लेट से बर्तन को ढक दें।
  • अब आप भांप में 15 से 20 मिनट के लिए स्‍पॉन्‍ज को पड़ा रहने दें। इससे काफी हद तक स्पंज में जमा किटाणु मर जाएंगे।
  • अब आप स्पंज को उस पानी से निकालें और स्‍ट्रॉन्‍ग डिटर्जेंट से उसे वॉश करें।
  • बस फिर पानी से स्पंज को धोएं और सारा डिटर्जेंट निकाल कर सूखने दें।
  • ध्‍यान रखें कि बिना पानी के ड्राई स्पंज को आंच पर बर्तन में रखकर कर इस क्‍लीनिंग ट्रीटेंट को अंजाम न दें। ऐसा करने से स्पंज में आग लग सकती है।

सिरके और नमक के पानी से करें सफाई

सामग्री

  • 1 गिलास पानी
  • 1 बड़ा चम्‍मच सफेद सिरका
  • 1 बड़ा चम्‍मच सफेद नमक

विधि

  • एब बड़े कटोरे में पानी लें और उसमें सफेद सिरका और नमक डालें।
  • अब इस मिश्रण में 30 मिनट के लिए बर्तन धोने वाले स्पंज को डाल दें।
  • ऐसा करने से स्पंज में जमा सारी गंदगी साफ हो जाएगी और किटाणु भी मर जाएंगे।

ऊपर बताए गए दोनों ही नुस्‍खों को आप रोज अपना सकती हैं। इससे बर्तन धोने वाला स्पंज पूरी तरह से साफ रहेगा। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक करना न भूलें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।