Dhanteras Online 2026 Gold-Silver Buying Tips: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। अधिकतर लोग ऑनलाइन ही सिक्के खरीद रहे हैं। ऑनलाइन खरीदारी आसान तो है, लेकिन जरा सी लापरवाही आपको नकली या कम शुद्धता वाला सोना दिला सकती है। अगर आप भी इस धनतेरस ऑनलाइन सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पेमेंट करने से पहले इन जरूरी बातों को जरूर चेक करें।
ऑनलाइन सोना-चांदी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
Pib की मानें तो, अगर आप ऑनलाइन इस साल धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रही हैं, तो नीचे दी गई बातों का जरूर ध्यान रखें।
1. शुद्धता और हॉलमार्क जरूर चेक करें
सोने के सिक्के और बार खरीदते समय 24K सोने पर 995, 999 या 999.9 फाइनेस लिखा होना चाहिए। अगर ज्वेलरी खरीद रहे हैं, तो BIS हॉलमार्क के साथ 6 अंकों वाला HUID कोड जरूर देखें। चांदी के लिए 925 स्टर्लिंग सिल्वर या 999 फाइन सिल्वर का स्टांप चेक करें। बिना हॉलमार्क वाला सोना-चांदी कभी न खरीदें।
image credit-magnific
2. नेट वेट और पैकेज वेट में फर्क समझें
कई वेबसाइट्स पर लिखा वजन पैकेजिंग सहित होता है। ऑर्डर करते समय कन्फर्म करें कि 0.5 ग्राम, 1 ग्राम, 2 ग्राम, 5 ग्राम या 10 ग्राम जो लिखा है, वह सिर्फ धातु का नेट वेट है या प्लास्टिक केस या कार्ड के साथ का कुल वजन। यही छोटी सी गलती बाद में बड़े नुकसान की वजह बनती है।
3. टैंपर-एविडेंट पैकेजिंग पर जोर दें
सोने-चांदी के सिक्के हमेशा सील्ड ब्लिस्टर कार्ड में आने चाहिए। डिलीवरी के बाद तुरंत पैकेजिंग को फाड़कर न खोलें। सील्ड कार्ड ही आपकी रीसेल और बायबैक वैल्यू को बचाता है। खुला हुआ सिक्का बेचते समय दुकानदार कीमत कम लगा देते हैं।
यह भी पढ़ें- Dhanteras Gold Shopping: धनतेरस पर खरीदना चाहते हैं सोना? भारी-भरकम खर्च के बिना आपके बजट में आ जाएंगी ये 5 चीजें
4. मेकिंग चार्ज और GST को जोड़कर देखें
ऑनलाइन खरीदारी में सोने-चांदी की कीमत पर 3% GST लगता है। इसके साथ ही मेकिंग या प्रोसेसिंग चार्ज भी जुड़ता है, जो सिक्कों पर आमतौर पर 1% से 8% तक होता है। ज्वेलरी पर यह और ज्यादा हो सकता है। इसलिए सिर्फ दिख रही कीमत को फाइनल प्राइस न समझें।
image credit-magnific
5. रिटर्न, बायबैक और डिलीवरी टर्म्स पढ़ें
ऑर्डर करने से पहले देखें कि सेलर इंश्योर्ड और ट्रैक्ड डिलीवरी दे रहा है या नहीं। बायबैक पॉलिसी क्लियर है या नहीं, और टैक्स इनवॉयस या कैश मेमो मिलेगा या नहीं। डिलीवरी मिलते ही पैकेज को तुरंत चेक करें और ओरिजिनल पैकेजिंग और रसीद को संभालकर रखें।
यह भी पढ़ें- धनतेरस पर बर्तन खरीदने का है प्लान? दिल्ली की इन 5 मार्केट में मिलेंगे बजट फ्रेंडली ऑप्शन
धनतेरस पर ऑनलाइन शॉपिंग में जल्दबाजी न करें। थोड़ी सी सावधानी आपको शुद्ध सोना-चांदी दिलाएगी और आपका पैसा भी सुरक्षित रहेगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- gemini
