अगर आपका बच्‍चा दीवारों पर कलाकारी करता है, तो यह आपके लिए बेहद खराब अनुभव होता है। इस आदत को रोकने की आपकी सारी कोशिशें नाकाम हो जाती हैं। 3 साल की सिया की मां सपना अपने बच्चे को घर की चीजों पर रंग भरने से रोकने की कोशिश कर चुकी हैं, जिसमें फर्नीचर भी शामिल है। आप अपने बच्चे की इस आदत को कैसे सुधार सकती है? उन्‍हें डांटे की बजाय आप किन तरीकों से उनकी यह आदत छुड़ा सकती हैं। आइए जानते हैं।

बच्‍चों के भावों को समझने का प्रयास करें

अगर आप सोच रही होंगी, कि यह व्यवहार चिंता की बात है या नहीं? गुरुग्राम के हेल्‍थ केयर अस्‍पताल में कंसल्टेंट साइकोलॉजिस्ट और काउंसलर, डॉ. आभा वाही का कहना है, कि बच्‍चों द्वारा बार-बार दीवार पर लिखना, चित्रकारी करना गलत नहीं है। माता-पिता इसके जरिए बच्‍चों के भावों को समझने का प्रयास करें।

बच्‍चों का दीवार पर लिखना माता-पिता को भरोसा दिलाता है, कि लिखना अच्छे विकास की निशानी है। दीवारों पर लिखना बिल्कुल सामान्‍य व्यवहार है।  जब बच्चों के मन में कोई अजीब विचार या कल्पना आती है, तो वे उसे बड़ी खाली जगहों पर लिखना पसंद करते हैं। यह बच्चों के विकास के लिए एक हेल्दी एक्टिविटी है और हम साइकोलॉजिस्ट इसे ART थेरेपी में शामिल करते हैं।"

Image Credit:Shutterstock

जब आप अपने बच्चे को दीवार पर कुछ लिखते हुए देखते हैं तो आप सबसे पहले क्या करते हैं? आपका पहला मन शायद उन्हें डांटने का होता है। डॉ. वाही यहां माता-पिता को सलाह देती हैं, कि वे इस व्यवहार के लिए अपने बच्चे पर गुस्सा न करें। उसे डांटें नहीं, क्योंकि बच्चा इसे गलत तरीके से ले सकता है। बगावत करके अपनी निराशा दिखा सकता है। इस आदत को रोकने के लिए बच्चे को कागज की बड़ी शीट दें, या शायद दीवारों पर ऐसी जगह लटका दें जहां बच्चा पहुंच सके। जैसे-जैसे बच्‍चा बड़ा होने लगे। उसे यह समझाने का प्रयास करें कि दीवारों से स्याही साफ करना बहुत मुश्किल है। उन्हें यह लगातार बताने और उनके साथ बैठने से इस आदत को रोकने में मदद मिल सकती है।

आपका बच्चा क्या बना रहा है? इस पर नजर रखें

माता-पिता इस बात पर जरूर गौर करें, कि उनका बच्चा क्या बना रहा है? इस पर नजर रखें। अगर वे बहुत अधिक काले रंगों का इस्तेमाल कर रहे हैं या बहुत ज्यादा लिख रहे हैं या चादरों या दीवारों में छेद कर रहे हैं, तो यह एंग्जायटी का संकेत हो सकता है। उसके साथ वक्‍त गुजारें। उसकी बातों को समझने की कोशिश करें।

Image Credit:Shutterstock

ये टिप्‍स बच्‍चों पर करेंगे जादुई असर

हम आपको कुछ जरूरी टिप्‍स बताने जा रहे हैं, जो आपके बच्‍चों पर जादुई असर करेंगे। बच्‍चे सही और गलत को समझते हुए काम करना सीखेंगे। आइए जानते हैं क्‍या करें और क्‍या नहीं?

क्‍या करें? क्‍या न करें? 
हमेशा बच्‍चों को गुड बिहेवियर के बारे में बताएं।

बच्‍चों को दीवार पर नहीं लिखो, कहकर बार-बार न टोकें।

उन्हें सजा देने की बजाय सिखाने की कोशिश करें।

उन पर हाथ ना उठाएं, बदतमीज कहकर न पुकारें।

बच्चा जब सुरक्षित महसूस करता है, तभी सीखता है।

बच्‍चो के साथ दूसरे बच्‍चे की तुलना करने से बचें। टीम वर्क करें,पेरेंटिंग कर रहे हों या सिंगल मॉम या डैड हों। घर खराब करके रख दिया, अब लोग क्‍या कहेंगे? न कहें उनके लिए अलग से बोर्ड का इंतजाम कर सकती हैं। दीवार खराब की, तो क्‍या हाल करेंगे? कहने से बचें बच्‍चे से बोर्ड पर पेंटिंग करने को कहें। दीवार पर लिखोगे, तो तुम्‍हारे रंग, पेंसिल फेंक देंगे। ये न कहें। 

यह भी पढ़ें- 8 से 12 साल की उम्र के बच्चों में ज्यादा मूड स्विंग्स क्यों होते हैं ? चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट से जानें

बच्चों के लिए यह आमतौर पर 2 से 5 साल का समय होता है। बच्चे को लिखने के काबिल होने के लिए, उसे फाइन मोटर स्किल्स (पेंसिल पकड़ने के लिए) में माहिर होना चाहिए, हाथ की मसल्स का अच्छा कोऑर्डिनेशन होना चाहिए। उसके दिमाग में ऑडियो/विज़ुअल से टेक्स्ट ट्रांसलेशन की अच्छी समझ होनी चाहिए। उनकी इन बातों को समझने का प्रयास करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock, magnific.com