छठ पूजा की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हो गई है। चार दिन तक चलने वाला यह महापर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति से मनाया जाता है और दिवाली के बाद इसकी रौनक हर जगह दिखाई देने लगती है। आजकल त्योहारों की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का भी काफी चलन है और लगभग हम सभी अपनी फेस्टिव फोटोज इंस्टाग्राम स्टोरी पर जरूर पोस्ट करते हैं। ऐसे में अगर आप भी छठ पर पारंपरिक परिधान में सूर्य को अर्घ्य देते हुए या पूजा करते हुए अपनी फोटो या वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने की सोच रही हैं, तो शारदा सिन्हा के ये गाने आपकी फोटोज को और खास बना देंगे।

1. पहिले पहिले छठी मैया

बिहार कोकिला से सम्मानित स्वर्गीय शारदा सिन्हा की आवाज के बिना छठ घाट सूने लगते हैं और छठ पूजा भी अधूरी सी महसूस होती है। उनके मधुर गानों की मिठास इस खास पर्व को और खास बनाती है। आप सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट करते हुए शारदा सिन्हा की आवाज में गाया गया प्रसिद्ध छठ गीत 'पहिले पहिले छठी मैया' लगा सकती हैं। इस पर यूट्यूब पर 83 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

 2. केलवा के पात पर

यह गाना भी छठ पूजा की तस्वीर पोस्ट करने के लिए बेस्ट हो सकता है। यह एक सदाबहार छठ गीत है और इसके बोल में छठी मैया की महिमा का बखान किया गया है। इस गाने पर यूट्यूब पर 116 मिलियन व्यूज हैं और यह छठी व्रतियों का पसंदीदा गीत है।

3. छठ के बरतिया

यह छठ के सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक है। लगभग हर छठ घाट पर आपको यह सुनने को मिल जाएगा। इतना ही नहीं, छठ के दौरान हर घर और गली में भी इस गाने की धुन जरूर सुनाई देती है। यह गाना भी आपके लिए एक परफेक्ट च्वॉइस हो सकता है।

4. हो दीनानाथ

छठ के मौके पर शारदा सिन्हा का गाया छठ गीत 'हो दीनानाथ' भी लोगों को काफी पसंद है। यह गाना यूं तो काफी पुराना है, लेकिन आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। इस गाने को यूट्यूब पर 60 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यह गाना भी इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियो पोस्ट करने के लिए बेस्ट रहेगा।

5. उठु सुरुज भइले बिहान

शारदा सिन्हा का यह गाना आज भई लोगों की पसंद बना हुआ है। जिन घरों में छठ पूजा होती है, वहां यह गाना जरूर गाया और सुना जाता है। आप भी इस खास मौके पर इस गाने को अपनी फोटोज पोस्ट करते वक्त बैकग्राउंड में लगा सकती हैं।

 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।