किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों का व्यक्तित्व अपने आप में बेहद खास और प्रभावशाली माना जाता है। अंक 1 को अंकशास्त्र में लीडरशिप, आत्मनिर्भरता और अच्छी सोच का प्रतीक माना गया है। ऐसे व्यक्तियों में बचपन से ही स्वतंत्र रूप से सोचने, अपनी शर्तों पर फैसले लेने और मुश्किल परिस्थितियों में भी आगे बढ़कर कमान संभालने की अद्भुत क्षमता होती है। ये न केवल अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, बल्कि अपनी दूरदर्शी सोच से दूसरों को भी प्रेरित करते हैं। ऐसे में इन लोगों के स्वभाव के बारे में पता होना जरूरी है। इसके लिए हमने अनुभवी साइकोथेरेपिस्ट, एनर्जी हीलर और रेकी ग्रैंडमास्टर डेल्ना राजेश से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...
1, 10, 19 या 28 को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है?
यहां आपको बता रहे हैं कि 1, 10, 19 या 28 को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है-
हाथों में होती है कमान
इस अंक वाले व्यक्तियों में कमान संभालने की एक कुदरती क्षमता होती है। इसी वजह से इन्हें लीडरशिप की भूमिकाएं सबसे ज्यादा रास आती हैं।
- अपनी शर्तों पर जिंदगी: इन्हें किसी की गुलामी या किसी के अंडर काम करना बिल्कुल पसंद नहीं होता। ये अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेना पसंद करते हैं।
- फैसले लेने में माहिर: मुश्किल से मुश्किल हालात में भी ये तुरंत और कड़े फैसले लेने से पीछे नहीं हटते।
- करियर के बेहतरीन क्षेत्र: राजनीति, बिजनेस, मैनेजमेंट, टीचिंग और सलाह देने से जुड़ी फील्ड में ये अपनी अलग छाप छोड़ते हैं।
अलग सोच और कुछ बड़ा करने की चाहत
मूलांक 1 वाले लोग सिर्फ दूसरों के बनाए रास्तों पर नहीं चलते, बल्कि अपने खुद के रास्ते तैयार करते हैं।
- इनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि ये किसी भी काम की शुरुआत करने से घबराते नहीं हैं। इनकी सोच में एक नयापन, लॉजिक और गहराई होती है।
- इनके अंदर आगे बढ़ने की भूख बहुत तेज होती है। ये जीवन में सिर्फ नाम के लिए काम नहीं करते, बल्कि कोई बड़ा मुकाम हासिल करके अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- कॉफी लवर्स की पर्सनैलिटी कैसी होती है? एक्सपर्ट ने खोले कुछ राज
रिश्तों में वफादारी और अपनों का ख्याल
बाहर से सख्त और आक्रामक दिखने वाले इन लोगों का दिल अंदर से काफी संवेदनशील होता है।
- अपने दोस्तों, परिवार, बच्चों और यहां तक कि पालतू जानवरों के प्रति भी इनके मन में काफी प्यार और लगाव होता है।
- ये अपनों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और बेहद वफादार होते हैं, लेकिन अगर इनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे, तो यह बात इन्हें अंदर तक चुभ जाती है।
तारीखों के अनुसार एनर्जी में बदलाव
भले ही 1, 10, 19 और 28 तारीख का मूलांक 1 ही बनता है, लेकिन हर तारीख का अपना एक अलग स्वभाव होता है।
- 1 तारीख: इसमें लीडरशीप क्वालिटी पाई जाती है।
- 10 तारीख: यह तारीख अपनी सोच को हकीकत में बदलने की क्षमता देती है।
- 19 तारीख: इस दिन जन्मे लोग प्रभावशाली होते हैं और ऊंचे पद का नेतृत्व करते हैं।
- 28 तारीख: यह तारीख इंसान को ज्यादा समझदार, संतुलित और नई सोच वाला बनाती है।
निष्कर्ष
मूलांक 1 से जुड़े लोग निडर, आत्मनिभर और प्रेरणा देने वाले व्यक्तित्व के मालिक होते हैं। यदि ये अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन ले आएं और अपने साथ-साथ दूसरों को भी आगे बढ़ने का मौका दें, तो ये न सिर्फ खुद सफलता की ऊंचाइयों को छूते हैं, बल्कि समाज के लिए भी एक मिसाल बन जाते हैं।
यह भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद चमक सकती है इन मूलांक के लोगों की किस्मत, मिलते हैं राजसी ठाठ; क्या आप भी हैं इनमें से एक?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
