अब वो जमाना गया जब बाइक चलाना सिर्फ लड़कों का शौक माना जाता था। आज के समय में भारतीय सड़कों पर फीमेल बाइकर्स तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं। अगर आप भी एक महिला हैं और बाइक राइडिंग का सपना देख रही हैं या आपको बाइक चलाना काफी पसंद है, तो सही बाइक चुनने से लेकर सस्ता और सही बाइक इंश्योरेंस लेने तक, कई जरूरी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। आइए जानते हैं हर फीमेल राइडर के लिए 5 जरूरी टिप्स।

बाइक चलाने वाली महिलाओं के लिए 5 जरूरी टिप्स

अगर आप भी सड़कों पर अपनी बाइक चलाने का सपना देख रही हैं, तो राइडर बनने से पहले ये जरूरी टिप्स जानना आपके लिए काफी जरूरी है।

1. आरामदायक बाइक मॉडल चुनें

किसी भी राइडर के लिए सबसे पहली चीज है सही बाइक का चुनाव। ऐसी बाइक चुनें जो आपको कम्फर्ट और सेफ्टी दोनों दे। सीट की हाइट, बाइक का वजन, बैठने का पोश्चर और आपके कपड़े सीधे आपकी राइडिंग पर असर डालते हैं। एक ही मॉडल पर न अटकें, बल्कि अलग-अलग ब्रांड्स के कई मॉडल्स को शॉर्टलिस्ट करें। उनके फीचर्स की तुलना करें और टेस्ट राइड जरूर लें। इस बात का ध्यान रखें कि बैठने पर आपके दोनों पैर जमीन पर सीधे टिक रहे हों।

image credit- gemini

2. बाइक रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस है जरूरी

हर बाइकर के लिए ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) अनिवार्य है। राइड पर निकलने से पहले ये दोनों डॉक्यूमेंट्स जरूर रखें। बाइक खरीदने पर डीलर आपको एक महीने के लिए टेम्परेरी नंबर देता है। इस दौरान आपको RTO से परमानेंट रजिस्ट्रेशन कराना होता है। अगर आपके पास लाइसेंस नहीं है तो पहले लर्नर लाइसेंस के लिए अप्लाई करें। राइडिंग के दौरान हमेशा RC, DL, PUC सर्टिफिकेट और टू-व्हीलर इंश्योरेंस की कॉपी साथ रखें।

3. सही बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी लें

भारत में सभी बाइकर्स के लिए कम से कम थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस लेना कानूनी रूप से जरूरी है। लेकिन अगर आप पूरी सुरक्षा चाहती हैं तो कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी बेहतर विकल्प है। यह एक्सीडेंट, प्राकृतिक आपदा, चोरी जैसी घटनाओं में आपको और आपकी बाइक को हुए नुकसान की भरपाई करती है। आप ऑनलाइन बाइक इंश्योरेंस कैलकुलेटर से प्रीमियम की तुलना भी कर सकती हैं।

4. ढीले कपड़ों से बचें

बाइक चलाते समय टाइट-फिटिंग कपड़े जैसे जैकेट, जींस, राइडिंग बूट्स और ग्लव्स पहनें। ढीले कपड़े तेज रफ्तार में रुकावट बन सकते हैं। लेदर पैंट्स या सिंथेटिक मटेरियल के कपड़े बेहतर रहते हैं। कई लोग सोचते हैं कि राइडिंग गियर्स महंगे हैं, लेकिन ये सबसे जरूरी हैं। हमेशा प्रॉपर फिटिंग वाला फुल-फेस हेलमेट पहनें, क्योंकि ढीला या हाफ हेलमेट पूरी सुरक्षा नहीं देता।

5. बालों को बांधकर रखें

सड़कों पर बढ़ते एक्सीडेंट को देखते हुए हमेशा अलर्ट रहें। डिफेंसिव राइडिंग का मतलब है - देखना, समझना, प्लान करना और फिर रिएक्ट करना। मोड़ पर ओवरटेक करते समय और आगे चल रही गाड़ी से दूरी बनाए रखते समय ज्यादा सतर्क रहें। साथ ही, खुले बाल राइडिंग में खतरनाक हो सकते हैं। लो पोनीटेल या ढीली चोटी बनाएं और चेहरे को कवर करके रखें।

image credit-magnific

छोटी बाइक से करें शुरुआत

अगर आप नई राइडर हैं तो शुरुआत में हैवी स्पोर्ट्स बाइक न लें। पहले छोटी सिटी बाइक से प्रैक्टिस करें। इससे आपको बाइक के पार्ट्स और मेंटेनेंस जैसे - फ्लूइड लेवल चेक करना, चेन साफ करना, टायर प्रेशर देखना सीखने को मिलेगा। एक अच्छी मेंटेन बाइक का इंश्योरेंस प्रीमियम भी कम आता है।

राइडर्स के लिए ध्यान रखने वाली बातें

अगर आप बाइक चलाती हैं, तो आपको इन बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।

  • रात में राइड करते समय रिफ्लेक्टिव जैकेट जरूर पहनें।
  • अकेले लंबी दूरी की राइड पर जाने से पहले किसी को अपनी लोकेशन शेयर करें।
  • बाइक के सभी डॉक्यूमेंट्स की फोटो अपने फोन में भी सेव करके रखें।
  • कभी भी बिना PUC और इंश्योरेंस के बाइक न चलाएं, यह कानूनी अपराध है।

ऊपर दी गई बातों को अपनाकर आप एक अच्छी राइडर बन सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- gemini