घर की सजावट में लाइटिंग का बहुत बड़ा योगदान होता है। अगर आप घर में सही लाइट लगाती हैं तो ये आपके पूरे घर को रोशन कर सकती हैं। ये न सिर्फ बेडरूम को खूबसूरत बना सकती हैं बल्कि डाइनिंग एरिया के साथ लिविंग रूम को भी खूबसूरत बना सकती हैं। लाइट्स न सिर्फ आपके कमरे को रोशन करती है, बल्कि घर के पूरे इंटीरियर को बेहतर बना सकती हैं। आजकल मॉडर्न और नेचुरल होम डेकोर के ट्रेंड में वुडन हैंगिंग लाइट्स बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं। लकड़ी से बनी ये हगिंग लाइट्स आपके घर को भी मॉडर्न और ट्रेडिशनल टच से सकती हैं। आइए यहां देखते हैं वुडन हैंगिंग लाइट के कुछ डिजाइंस।

ट्री बार्क पेंडेंट लाइट

अगर आप अपने घर में खूबसूरती के साथ प्रकृति का जुड़ाव भी चाहती हैं, तो ट्री बार्क पेंडेंट लाइट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह लाइट दिखने में पेड़ की छाल की बनावट जैसी होती है और आपके डाइनिंग एरिया से लेकर लिविंग रूम तक कहीं भी लगा सकती हैं। इसका टेक्सचर आपके लिविंग रूम, स्टडी एरिया या रीडिंग कॉर्नर को बहुत खास लुक दे सकता है। अगर आप ईको फ्रेंडली डिजाइन चाहती हैं, तो ये आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।

यह भी पढ़ें- अपने लिविंग रूम के लिए चुनें ये खूबसूरत और स्टाइलिश हैंगिंग लाइट्स

वुडेन सीलिंग लैंप

वुडन सीलिंग पेंडेंट लैंप उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो अपने घर में मिनिमलिस्ट डेकोर पसंद करते हैं। इस तरह के लैंप को अगर आप अपने घर में लगाती हैं तो ये बहुत यूनिक लुक दे सकता है। इस लैंप की सादगी ही इसका प्लस पॉइंट है। लकड़ी की फिनिश होने की वजह से इस लैंप को और ज्यादा खास माना जाता है। इस तरह के लैंप को आप बेडरूम, डाइनिंग एरिया या लिविंग रूम में लगा सकती हैं। यह आपके आस-पास के एरिया में पर्याप्त रोशनी भी देती है।

यह भी पढ़ें- बेस्ट हैं Modular Kitchen के ये लेटेस्ट डिजाइंस, कम जगह में भी मिलेगा लग्जरी और स्पेशियल लुक

वुडेन रेक्टैंगल पेंडंट लैंप

अगर आप अपने घर में स्टाइल के साथ कंटेम्पररी टच जोड़ना चाहती हैं, तो वुडेन रेक्टैंगल पेंडंट लैंप एक सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसका रेक्टेंगुलर डिज़ाइन फ्रेम और अंदर लगी सफेद कैंडल स्टाइल लाइट इसे बहुत आकर्षक बनाती है। यह डिजाइन खासतौर पर आपकी डाइनिंग टेबल के ऊपर या ओपन किचन एरिया के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

वुडेन बैम्बू हैंगिंग लैंपशेड

आजकल जिस तरह से वुडेन फर्नीचर ट्रेंड में है ठीक उसी तरह से बंबू से बनी लाइट्स भी घरों की शोभा बढ़ाती हैं। अगर आप भी अपने मॉडर्न घर को ट्रेडिशनल लुक देने के बारे में सोच रही हैं, तो वुडन बैम्बू हैंगिंग लैम्पशेड आपके फार्महाउस या गार्डन एरिया के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसकी बनावट इतनी खूबसूरत होती है कि इसके बीच से रोशनी बाहर निकलती नजर आती है।

बोहो स्टाइल लैंप

बोहो स्टाइल लैंप आजकल होम डेकोर के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सफेद लकड़ी के मोतियों और मैट ब्लैक फिनिश के साथ आने वाली यह लाइट आपके कमरे को बेहद आकर्षक लुक दे सकती है। इसे आप बेडरूम या लिविंग रूप में लगा सकती हैं और घर की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

अगर आप भी अपने घर के लिए वुडेन हैंगिंग लाइट्स की कुछ यूनिक डिज़ाइन ढूढ़ रही हैं, तो यहां दिखाए डिज़ाइन अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Amazon.com