आज के समय में ज्‍यादातर लोगों के घरों में एसी लगा हुआ है। गर्मियां शुरू होती नहीं हैं क‍ि लोग एसी चलाना शुरू कर देते हैं। गर्मी से राहत पाने का ये एक आसान तरीका है, लेक‍िन कई लोगों की श‍िकायत रहती है क‍ि एसी में सोने के बाद भी रात को अच्‍छी नींद नहीं आती है। कुछ लोगों को आधी रात में ठंड लगने लगती है तो कुछ लोग बार-बार चादर हटाते और ओढ़ते हैं। इसकी एक वजह चादर भी हो सकती है।

अगर चादर बहुत ज्‍यादा मोटी होगी तो गर्मी लगने लगेगी और अगर बहुत पतली है तो ठंड लगने लगती है। ऐसे में अगर आप सही फैब्र‍िक की चादर ओढ़ेंगी, तो आप आराम से सो सकती हैं। ऐसे में हम आपको एसी में ओढ़ने के ल‍िए बेस्‍ट चादरों के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

कॉटन की चादर

AC में सोने के लिए कॉटन की चादर ओढ़ने के ल‍िए बेस्‍ट रहती है। ये न तो बहुत हैवी होती है और न ही ओढ़ने पर गर्म करती है। यानी सूती चादर आप रात में ओढ़ सकती हैं। दरअसल, कॉटन के कपड़े में हवा आराम से पास हो जाता है। ऐसे में अगर रात में थोड़ी देर एसी बंद भी करेंगी तो पसीना होने पर ये चादर पसीने को एब्‍जॉर्ब कर लेगी। यही वजह है कि गर्मियों में कॉटन की चादर सबसे बेस्‍ट होती है।

मलमल की चादर

अगर आपको एकदम सॉफ्ट चादर ओढ़ने के ल‍िए पसंद है तो मलमल की चादर बेस्‍ट है। दरअसल, मलमल का कपड़ा इतना सॉफ्ट होता है क‍ि ओढ़ने में काफी कंफर्टेबल लगता है। अगर आप एसी में इसे ओढ़ेंगी तो ज्‍यादा ठंड भी नहीं लगेगी और बहुत हैवी भी नहीं लगेगा।

बैंबू फैब्र‍िक की चादर

आज के समय में बैंबू फैब्र‍िक की चादरें भी खूब पसंद की जा रही हैं। ये फैब्रिक भी काफी सॉफ्ट होता है। ये नमी को अच्‍छे से कंट्रोल करती है और काफी कंफर्टेबल भी होती है। हालांकि ये चादर कॉटन की चादर से काफी महंगी होती है, लेक‍िन ये ओढ़ने के ल‍िए सही रहेगी।

चादर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • सिंथेटिक कपड़े वाली बहुत मोटी चादर न लें।
  • लाइट फैब्रिक वाली चादरें ही खरीदें।
  • कॉटन या मलमल ही खरीदें।

तो अगर आप भी रात में एसी में सोने के बावजूद करवटें बदलती रहती हैं, तो ओढ़ने के ल‍िए ऊपर बताई गई चादरें ही इस्‍तेमाल करें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik