अधिकतर महिलाएं अपनी दोस्त की वेडिंग एनिवर्सरी या बर्थडे पर देने के लिए एक से एक खूबसूरत फोटो फ्रेम जरूर बनवाती हैं। ऐसे में अगर आप भी गिफ्ट में देने के लिए फोटो फ्रेम बनवाने का सोच रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ डिफरेंट और नए डिजाइन वाले फोटो फ्रेम बताएंगे, जिसे आप गिफ्ट कर सामने वाले इंसान को खुश कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन फोटो फ्रेम डिजाइंस के बारे में।
कस्टमाइड वुडन फोटो फ्रेम
अगर आप अपनी किसी परिचित को गिफ्ट में फोटो फ्रेम देने का सोच रही हैं, लेकिन कौन सी फोटो फ्रेम दे इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो आपके लिए इस तरह की कस्टमाइड वुडन फोटो फ्रेम बेस्ट हो सकती है, जो इन दिनों काफी चलन में है और यह अधिकतर महिलाओं को गिफ्ट करने के लिए पसंद आ रही है।
ट्री वुडन डिस्प्ले फोटो फ्रेम
अगर आप किसी खास मौके पर अपने परिचित को गिफ्ट में कुछ देने का सोच रही हैं, तो आप इस तरह की ट्री वुडन डिस्प्ले फोटो फ्रेम को गिफ्ट कर सकती हैं। इसमें आप उनकी फैमिली के अलग-अलग फोटो लगा सकती हैं। ऐसी फ्रेम आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल सकती है, जिसे खरीदकर आप गिफ्ट कर सकती हैं।
लेजर कट वुडन ट्री फ्रेम
यही नहीं गिफ्ट करने के लिए एक जैसी साधारण फ्रेम देने के बजाय आप इस तरह की डिज़ाइनर लेजर कट वुडन ट्री फ्रेम को चुन सकती हैं। ऐसी फ्रेम के डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो गिफ्ट करने के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। इस तरह की फ्रेम डिजाइन आपको नजदीकी बाजार में किसी भी फोटो फ्रेम वाली दुकान पर मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- Invitation कार्ड्स से बनाएं फ्लावर पॉट और फोटो फ्रेम्स, घर की सुंदरता में लगेंगे चार चांद
लाइट वुड हनी कॉम्ब फ्रेम
आपके लिए इस तरह की लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली लाइट वुड हनी कॉम्ब फोटो फ्रेम भी परफेक्ट हो सकती है, जिसे आप खुद के घर के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर गिफ्ट करने के लिए भी ऐसी फ्रेम परफेक्ट हो सकती है। ऐसी फ्रेम को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से या फिर नजदीकी बाजार में किसी भी फोटो फ्रेम वाली दुकान से खरीदकर गिफ्ट कर सकती हैं।
फॅमिली ट्री वॉल फोटो फ्रेम
गिफ्ट करने के लिए आप इस तरह की फॅमिली ट्री वॉल फोटो फ्रेम को भी चुन सकती हैं। इस तरह की फोटो फ्रेम को अगर आप किसी को भी गिफ्ट करती हैं, तो वह खुश हो जाएगा और ऐसी फोटो फ्रेम को अपने घर की दीवार पर लगाकर वह अपनी दीवार की खूबसूरती में भी चार चांद लगा सकता है। गिफ्ट करने के लिए इस तरह की फ्रेम भी परफेक्ट हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/sprayidea dayang/Little Makes/Evelyn Ribeiro/А. А./Restless | Home Decor and DIY Styling
