घर में नन्हे मेहमान के आने की खबर ही पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ा देती है। ऐसे में जब होने वाली मां के लिए बेबी शॉवर यानी गोद भराई का आयोजन किया जाता है, तो हर कोई इस दिन को खास बनाने की कोशिश करता है। इस फंक्शन में सजावट को काफी ध्यान में रखा जाता है, क्योंकि खूबसूरत डेकोरेशन ही पूरे माहौल को खुशनुमा और फेस्टिवल जैसा बना सकती है। आजकल Baby Shower में ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न और थीम आधारित डेकोरेशन तक कई विकल्प देखने को मिलते हैं।

गोद भराई की रस्म के लिए 5 खूबसूरत डेकोरेशन आइडियाज

अगर आप भी अपने घर या किसी पार्टी हॉल में बेबी शॉवर के प्रोग्राम को करने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ खूबसूरत और क्रिएटिव सजावट के आइडियाज अपनाकर इस दिन को और भी यादगार बना सकते हैं।

1. ट्रेडिशनल इंडियन सजावट से दें गोद भराई को खास अंदाज

Image Credit: Pinterest 

अगर आप बेबी शॉवर को इंडियन थीम के अनुसार रखना चाहते हैं तो ट्रेडिशनल डेकोरेशन बढ़िया रहेगी। इसमें रंगोली, फूलों की मालाएं, सजावटी दीये, रंगीन दुपट्टे और पारंपरिक तोरण का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस दिन को और खास बनाने के लिए होने वाली माँ के बैठने के लिए एक खूबसूरत सजी हुई कुर्सी या झूले की व्यवस्था की जा सकती है और साथ ही, इसके पीछे कृष्ण भगवान की फोटो आदि जैसा बैकड्रॉप भी लगाया जा सकता है। इसे फूलों, रंगीन कपड़ों और हल्की रोशनी से सजाने पर बेहद आकर्षक लुक मिलेगा। इसके अलावा, पीला, लाल, गुलाबी और हरे रंग से इस सजावट को पूरा किया जा सकता है।

2. नेचर थीम के लिए फ्लोरल डेकोरेशन से करें सजावट पूरी

फूलों से की गई सजावट किसी भी समारोह की सुंदरता को कई गुना बढ़ाने का काम करती है। बेबी शॉवर के लिए ताजे गुलाब, गेंदा, ऑर्किड और सफेद फूलों का इस्तेमाल करके एक आकर्षक और सुकून भरा माहौल तैयार किया जा सकता है। आप फूलों की मदद से स्टेज, फोटो कॉर्नर, एंट्री एरिया और बैठने की जगह को सजा सकते हैं। वहीं, ट्रेडिशनल Decor के लिए गेंदे के फूलों और आम के पत्तों से खूबसूरत तोरण भी बनाया जा सकता है। साथ ही, मॉडर्न लुक के लिए सफेद और गुलाबी फूलों की सजावट बेहद शानदार दिखाई दे सकती है।

3. पेस्टल से लेकर रंग-बिरंगे गुब्बारों से करें खूबसूरत सजावट

बेबी शॉवर की सजावट में गुब्बारों का इस्तेमाल सबसे लोकप्रिय और आकर्षक विकल्पों में से एक माना जाता है। आप गुलाबी, ब्लू, व्हाइट, पीच, लैवेंडर और गोल्डन रंगों के गुब्बारों से पार्टी की जगह को खूबसूरत लुक दे सकते हैं। अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं, तो पेस्टल कलर के गुब्बारों की मदद भी ले सकते हैं। इन गुब्बारों के साथ छोटे स्टार, मून, टेडी बियर और बेबी फुटप्रिंट के आकार वाले डेकोरेशन आइटम भी लगाए जा सकते हैं। इसके अलावा, होने वाली मां के बैठने की जगह के पीछे गुब्बारों की खूबसूरत सजावट आपके पूरे फंक्शन में चार चांद लगा सकती है।

4. थीम आधारित बैकड्रॉप से बनाएं आकर्षक फोटो कॉर्नर

अगर कुछ हटके सजावट करनी है तो फोटो कॉर्नर बनाया जा सकता है जहां मेहमान और परिवार के सदस्य खूबसूरत तस्वीरें खिंचवा सकते हैं। इसके लिए बैकड्रॉप को खास और आकर्षक बनाना बहुत जरूरी है। आजकल कई सारी थीम आधारित बैकड्रॉप बनाए जाते हैं जैसे लिटिल प्रिंस, लिटिल प्रिंसेस, फेयरीटेल, वेलकम बेबी, टेडी बियर आदि। आप इनमें से कोई भी Decoration Idea इस दिन को खास बनाने के लिए चुन सकते हैं। इसके अलावा, होने वाली मां के नाम के साथ एक सुंदर नेम बोर्ड लगाना भी अच्छा आइडिया रहेगा। इससे फोटो कॉर्नर को पर्सनल टच और यादगार लुक मिल जाएगा।

5. टेबल और गिफ्ट डेकोरेशन से बढ़ाएं पार्टी की रौनक

देखा जाए तो, बेबी शॉवर में खाने-पीने की व्यवस्था और गिफ्ट टेबल की सजावट भी काफी मायने रखती है। आप टेबल को खूबसूरत टेबल कवर, छोटे फूलों के गुलदस्ते, डेकोरेटिव मोमबत्तियों और थीम आधारित एक्सेसरीज से सजा सकते हैं। वहीं, गिफ्ट टेबल पर छोटे टेडी बियर, बेबी शूज, दूध की बोतल के आकार वाले डेकोरेशन और खूबसूरत रिबन का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप खाने की टेबल को भी खास बनाना चाहते हैं, तो कपकेक, कुकीज और मिठाइयों को बेबी थीम के अनुसार सजा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।