भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी न सिर्फ अपने खूबसूरत समुद्र तट और भगवान के भव्य दर्शनों के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां पर ऐसे कई मार्केट्स भी मौजूद हैं, जो सस्ती और ओडिशा की बेहतरीन पारंपरिक चीजों के लिए पूरे देश में मशहूर है। आज हम आपको इस लेख में पुरी के एक ऐसे ही खास बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप अपने बजट के अंदर एक से एक पारंपरिक चीजें और श्रृंगार की भी चीजें खरीद सकती हैं।

जगन्नाथ पुरी का फेमस बाजार

हर साल की तरह इस साल भी जुलाई के महीने में जगन्नाथ पुरी में रथ यात्रा का आयोजन हो रहा है। इस दौरान यहां देश-विदेश से आने वाले कई श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलेगी। अगर आप भी रथ यात्रा के दौरान या ऐसे ही भगवन के दर्शन के लिए जगन्नाथ पुरी जा रही हैं, तो मंदिर के पास लगने वाले ग्रैंड रोड मार्केट, जिसे बडा डंडा बाजार के नाम से जाना जाता है। उसे एक्सप्लोर करना बिल्कुल न भूलें। यह बाजार शॉपिंग के लिए बेहद फेमस है।

मिलेगी ओडिशा की पारंपरिक चीजें

पुरी के इस प्रसिद्ध बाजार में आपको ओडिशा की कई पारंपरिक चीजें कम बजट में और कई वैराइटी में मिल जाएंगी। आप इस बाजार से उड़ीसा की बेहद मशहूर संबलपुरी और कटकई साड़ियां भी खरीद सकती हैं। इन साड़ियों को आप अपनी सहेली, माता जी, बहन या किसी करीबी को भी ले जाकर दे सकती हैं। इसके अलावा, इसी बाजार में आपको पारंपरिक टेंपल ज्वेलरी के भी बेहद खूबसूरत कलेक्शंस देखने को मिल जाएंगे।

मिलेंगे एक से एक गिफ्ट आइटम

ज्वेलरी और साड़ी के अलावा आप इस बाजार से घर के मंदिर के लिए भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा जी की छोटी-बड़ी मूर्तियां और रथ के मिनिएचर भी खरीद सकती हैं। अगर आप पुरी से लौटते समय अपने परिवार वालों, दोस्तों या रिश्तेदारों के लिए कुछ खास उपहार लेकर जाना चाहती हैं, तो इस बाजार से साड़ियां, सूट के कपड़े, ज्वेलरी और यहां कई लोकल चीजें आपको मिल जाएगी। यहां से आप एक से एक गिफ्ट ऑप्शंस चुन सकती हैं।

यह भी पढ़ें- जगन्नाथ रथ यात्रा के तीन रथ कैसे बनते हैं? क्यों अनोखी मानी जाती है इनकी बनावट

प्रसिद्ध खाजा की कई दुकानें

यह बाजार ओडिशा के पारंपरिक हैंडक्राफ्ट, सी-शेल से बने शो-पीस, ज्वेलरी और पेंटिंग्स जैसे बेहतरीन और सस्ते आइटम्स के लिए भी हमेशा चर्चा में रहता है। आपको यहां पुरी के प्रसिद्ध खाजा की भी कई सारी दुकानें देखने को मिलेगी। जिसे आप पैक करके भी अपने घर लेकर जा सकती हैं। यह एक हफ्ते तक खराब नहीं होगी।

ऐसे पहुंचे इस बाजार तक

इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप पूरी रेलवे स्टेशन से रिक्शा या पर्सनल कैब करके आ सकती हैं। स्टेशन से इस बाजार की दूरी लगभग 2 से 2.5 किलोमीटर ही है। इसके अलावा पूरी बस स्टैंड से गुंडिचा मंदिर की तरफ पर ही यह बाजार पढता है, जहां से आप साइकिल रिक्शा या ऑटो बुक करके जा सकती हैं। भुवनेश्वर एयरपोर्ट इस बाजार से करीब 60 किलोमीटर दूर है। आप एयरपोर्ट से पर्सनल कैब से आ सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- जगन्नाथ मंदिर जा रही हैं आप? जाने से पहले इन बातों को ध्यान में रखकर करें प्लानिंग

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   magnific /pinterest