Diwali 2026 Shopping Delhi Markets: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घरों को सजाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे सुंदर दिखे। ऐसे में अगर आप भी दिवाली 2026 के लिए होम डेकोरेशन आइटम्स की शॉपिंग करने का प्लान बना रही हैं और खरीदने जा रही हैं, तो दिल्ली के ये बाजार आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। यहां आपको लाइट्स से लेकर तोरण और हैंडमेड दीयों तक हर सामान बेहद कम कीमत में मिल जाएगा।

दिवाली में इन मार्केट से खरीदें सामान

इस दिवाली अगर आप भी सामान खरीदने जा रही हैं, तो दिल्ली के इन मार्केट को जरूर एक्सप्लोर करें।

1. चांदनी चौक और भागीरथ पैलेस

अगर आपको झालर लाइट्स, LED दीये और फैंसी लाइट्स चाहिए तो चांदनी चौक का भागीरथ पैलेस मार्केट सबसे सस्ती जगह है। यहां होलसेल रेट पर लाइट्स मिलती हैं। 50 रुपये से शुरू होने वाली लाइट्स की रेंज 2000 रुपये तक जाती है। यहां से लोग बल्क में शॉपिंग करना पसंद करते हैं।

image credit-Pinterest (POVindianofficial)

2. कुम्हार ग्राम, उत्तम नगर

दिवाली पर मिट्टी के दीयों का अपना ही महत्व है। उत्तम नगर स्थित कुम्हार ग्राम में आपको हाथ से बने डिजाइनर दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और मिट्टी के तोरण मिलेंगे। यहां के दीये 10 रुपये से शुरू होते हैं और इको-फ्रेंडली भी होते हैं।

3. सदर बाजार

कम बजट में पूरी दिवाली की शॉपिंग करनी है तो सदर बाजार से बेहतर कोई जगह नहीं है। यहां आपको रंगोली के कलर्स, फूलों की माला, तोरण, बंदनवार, कैंडल्स और गिफ्ट आइटम्स एक ही जगह मिल जाएंगे। इस मार्केट में सुबह जल्दी जाना बेहतर रहता है, क्योंकि भीड़ बहुत होती है।

image credit-Pinterest (tripsavvy)

4. लाजपत नगर और सरोजिनी नगर

अगर आपको ट्रेंडी और मॉडर्न होम डेकोरेशन आइटम चाहिए तो लाजपत नगर और सरोजिनी नगर मार्केट जाएं। यहां आर्टिफिशियल फूल, फैंसी कैंडल स्टैंड, वॉल हैंगिंग और लेटेस्ट डिजाइन के लैंप्स मिलते हैं। इन मार्केट्स में मोलभाव करना जरूरी है।

5. दिल्ली हाट, INA

थोड़ा प्रीमियम और यूनिक डेकोरेशन चाहिए तो दिल्ली हाट बेस्ट है। यहां देशभर के कारीगर अपने हाथ से बने डेकोरेशन आइटम बेचते हैं। बांस के लैंप, हैंड पेंटेड दीये और पेपर की लाइट्स यहां की खासियत हैं।

image credit-Pinterest (khush'sCam)

शॉपिंग करते वक्त ध्यान देने वाली बातें

दिवाली पर खरीदारी करते वक्त इन बातों का जरूर ख्याल रखें, वरना नुकसान हो सकता है।

  • सभी मार्केट में कीमतें दुकान, क्वालिटी और त्योहार के नजदीक आने पर बदल सकती हैं।
  • भीड़-भाड़ वाले बाजारों जैसे सदर बाजार और चांदनी चौक में अपने सामान और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
  • किसी भी महंगे इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे लाइट्स खरीदते समय वारंटी जरूर चेक करें।

दिवाली 2026 में इस बार लाइट्स के साथ-साथ इको-फ्रेंडली डेकोरेशन का ट्रेंड ज्यादा है। अगर आप खरीदारी करने जा रही हैं, तो इन मार्केट में जरूर जाएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 main image credit- (gemini)