दिल्ली के भारत मंडपम यानी प्रगति मैदान में भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला लगा हुआ है। कला और संस्कृति के शौकीनों के लिए यह मेला किसी जन्नत से कम नहीं है। इस मेले की सबसे बड़ी खासियत यहां लगने वाले अलग-अलग राज्यों के पवेलियन हैं, जी हां आपको एक ही जगह पर पूरे देश की कला, कारीगरी और पारंपरिक चीजें देकने को मिलेगी। अगर आप भी घर को सजाने के लिए हैंडीक्राफ्ट, शादी-ब्याह या त्योहारों के लिए असली सिल्क बनारसी या कांजीवरम साड़ियां खरीदना चाहती हैं, तो यहां लगे स्टॉल आपके लिए सबसे सही जगह हैं। आइए जानते हैं Delhi Trade Fair 2026 में किन राज्यों के पवेलियन देखने लायक है।

Delhi Trade Fair 2026 में जरूर देखें इन राज्यों के खास पवेलियन

अलग-अलग राज्यों की वी-वर्ज और हैनडिक्राफ्ट की झलक आपको यहां देखने को मिलेगी।

1. उत्तर प्रदेश और बिहार पवेलियन

अगर आप प्रगति मैदान जा रही हैं, तो वहां लगे उत्तर प्रदेश के स्टॉल्स से असली बनारसी सिल्क साड़ियां, दुपट्टे और लखनऊ की बारीक चिकनकारी कपड़े खरीद सकती हैं। वहीं बिहार पवेलियन में विश्व प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग्स, भागलपुरी तसर सिल्क, सिक्की घास से बने सजावटी सामान और पारंपरिक हैनडिक्राफ्ट भी देखने को मिलेंगे।

2. झारखंड और ओडिशा पवेलियन

बात करें, झारखंड और ओडिशा पवेलियन की तो झारखंड के स्टॉल्स पर झारक्राफ्ट की तसर और मलबेरी सिल्क साड़ियां व खादी कपड़े मिलते हैं। इसके अलावा आप यहां से झारखण्ड के ट्राइबल आर्ट से जुड़े सामान भी खरीद सकती हैं। वहीं ओडिशा पवेलियन में संबलपुरी इकत साड़ियों की शानदार रेंज देखने को मिलेगी। बांस और बेंत से बने सामान, पीतल की कारीगरी और हर्बल प्रोडक्ट की भी कई वेराइटी यहां है। 

pinterest/Packaging South Asia

3. राजस्थान और गुजरात पवेलियन

अगर आप दिल्ली में रहकर राजस्थान की प्रसिद्ध और प्योर बंधेज, लहरिया और ब्लॉक प्रिंट साड़ियां व सूट खरीदना चाहती हैं, तो इस मेले में आपको राजस्थान पवेलियन में ये सभी चीजें मिल जाएगी। यहां से आप राजस्थानी कठपुतलियां, लाख की चूड़ियां, संगमरमर व लकड़ी के सजावटी सामान भी खरीद सकती हैं। वहीं गुजरात की पटोला और कच्छी कढ़ाई वाले आउटफिट भी आपको यहां मिल जाएंगे। यहां से आप गुजरात का मिरर वर्क होम डेकोर घर सजाने के सामान भी खरीदें।

4. महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल पवेलियन

इन सभी स्टेट के अलावा आपको यहां महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल पवेलियन भी देखने को मिलेंगे। यहां से आप महाराष्ट्र की शाही पैठणी साड़ियां, तमिलनाडु की कांजीवरम सिल्क और पश्चिम बंगाल की जामदानी व तांत साड़ियां की शॉपिंग कर सकती हैं। इसके अलावा आपको यहां कोल्हापुरी चप्पलें, टेराकोटा की मूर्तियां, पीतल के दीये और पारंपरिक जूट हैंडीक्राफ्ट भी आसानी से मिल जाएंगे।

5. जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों के पवेलियन

इंटरनेशनल ट्रेड फेयर से आप सर्दियों के मौसम के लिए जम्मू-कश्मीर के स्टॉल्स से कश्मीरी शॉल, ऊनी सूट और ठंड के कपड़े खरीद सकती हैं। इसके अलावा आपको यहां असम व बाकी पूर्वोत्तर राज्यों में मूगा और एरी सिल्क मिल जाएगा। घर सजाने के लिए आप यहां से अखरोट की लकड़ी की नक्काशी वाले बॉक्स, पेपर माशी के सजावटी आइटम खरीद सकती हैं।

6. मध्य प्रदेश, कर्नाटक, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार पवेलियन

इन सभी के अलावा बाकी प्रमुख राज्यों की बात करें, तो मध्य प्रदेश, कर्नाटक, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार पवेलियन भी यहां देखने को मिलेंगे। यहां भी आपको पारंपरिक हस्तशिल्प, लकड़ी या मिट्टी की कलाकृतियां और सजावटी सामान देखने को मिलेगा।

pinterest/NovelMode

पवेलियन से शॉपिंग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें

मेले की भीड़ और ढेर सारे ऑप्शंस की वजह से आप कन्फुज हो सकती हैं। ऐसे में यहां से शॉपिंग करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखें।

  • अगर आपको असली सिल्क या हाथ से बना सामान चाहिए, तो राज्य के सरकारी हस्तशिल्प बोर्ड, खादी ग्रामोद्योग या फिर 'सिल्क मार्क' टैग वाले स्टॉल से ही चीजें खरीदें।
  • भारत मंडपम के अंदर पवेलियन अलग-अलग हॉल्स में बंटे हुए हैं। ऐसे में अंदर घुसते ही गेट पर लगे मैप से अपने पसंदीदा राज्यों का हॉल नंबर देख लें।
  • भारत मंडपम में लगे इस मेले में 17 हॉल्स को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड किया है।
  • जल्दीबाजी में चीजें खरीदने के बजाय उसकी परख करें उसके बाद ही शोपिंग करें। 

राज्यों के पवेलियन किस हॉल में हैं?

  • हॉल नंबर 1 में विदेशी पवेलियन (11 देशों के स्टॉल) और झारखंड, जम्मू-कश्मीर और मेघालय के पवेलियन है।
  • हॉल नंबर 2 में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, अंडमान-निकोबार, गुजरात, लद्दाख, मणिपुर, पंजाब और तेलंगाना।
  • हॉल नंबर 3 में राजस्थान, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, त्रिपुरा और उत्तराखंड।
  • हॉल नंबर 4 में मध्य प्रदेश, असम, चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़।
  • हॉल नंबर 5 में पश्चिम बंगाल, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश।

निष्कर्ष: Delhi Trade Fair 2026 कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। यहां आपको एक नहीं बल्कि सभी राज्यों के पवेलियन देखने को मिलेंगे। यहां से आप सिल्क साड़ियों और पारंपरिक कपड़ों की शानदार वैरायटी सिलेक्ट कर सकती हैं। वहीं अलग-अलग राज्यों के अनोखे हैंडीक्राफ्ट आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।