जब भी साड़ी, सूट या लहंगे की खरीदारी की बात आती है, तो महिलाओं की जुबान पर सूरत का नाम जरूर आता है। सूरत शहर ट्रेडिशनल आउटफिट्स और होलसेल मार्केट के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। अगर आप भी शॉपिंग के लिए सूरत जाने की सोच रही हैं या सूरत के आस-पास रहती हैं, तो यह लेख आपके लिए बेस्ट रहेगा। आज इस लेख में हम आपको फेमस साड़ी मार्केट के बारे में नहीं, बल्कि लेस और कट पीस के सस्ते बाजार के बारे में बताएंगे।

जरी और लेस की शॉपिंग के लिए सूरत का फेमस बाजार

अगर आप अपनी साड़ी, सूट या ब्लाउज को डिजाइनर लुक देना चाहती हैं, तो उन पर सुंदर लेस या बॉर्डर लगवा सकती हैं। इसके लिए महंगी दुकानों पर पैसे खर्च करने के बजाय आप सूरत का एक खास बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं सूरत के रिंग रोड टेक्सटाइल मार्केट की। इस बाजार में आपको बजट के अंदर होलसेल रेट पर जरी, लेस, बॉर्डर और ट्रिम्स मिल जाएंगे।  

वैरायटी का खजाना है रिंग रोड टेक्सटाइल मार्केट

सूरत का रिंग रोड टेक्सटाइल मार्केट जरी और लेस की शॉपिंग के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहां आपको होलसेल और रिटेल की ढेरों दुकानें मिल जाएंगी। इस बाजार से आप अलग-अलग डिजाइन, चौड़ाई और फैब्रिक के हिसाब से लेस खरीद सकती हैं। यही नहीं इस बाजार से आप शादी ब्याह, त्योहारों से लेकर किसी भी खास इवेंट के कपड़ों के लिए ट्रेंडिंग जरी बॉर्डर के एक से बढ़कर एक कलेक्शन खरीद सकती हैं।

पार्टी वियर ड्रेसेस के लिए बेस्ट ऑप्शंस

इस बाजार में आपको पार्टी वियर साड़ियों और गाउन के लिए डिजाइनर लेस सीक्वेन, गोटा पट्टी, पर्ल यानी मोती वर्क और स्टोन वाली लेस आसानी से अपने बजट में मिल जाएंगी । आप यहां से बनारसी, सिल्क, कांजीवरम या प्रिंटेड कट पीस के कपड़े भी सस्ते में खरीद सकती हैं। यहां मिलने वाली लेस और डिजाइनर बॉर्डर को आप किसी भी प्लेन जॉर्जेट, शिफॉन, कॉटन साड़ी पर लगाकर उसका पूरा लुक बदल सकती हैं। अगर आपका खुद का बुटीक है या कपड़ों की दुकान है, तो आप यहां से होलसेल के भाव में सामान ले जा सकती हैं। इससे आपको काफी अच्छा मुनाफा मिलेगा।

शॉपिंग करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

दुकानों पर सीधे सामान खरीदने के बजाय पहले रेट पूछ लें। इससे बाद में कोई परेशानी नहीं होगी।  
जिस कपड़े के लिए आप लेस खरीदने वाली हैं, उसे बाजार साथ लेकर जाएं।
कपड़े से मैच करके ही लेस खरीदें। ऐसा करने पर दुकानदार भी आपको अच्छा सुझाव दे पाएगा।
अगर आपको ज्यादा मात्रा में खरीदारी करनी है, तो होलसेल रेट के बारे में जरूर पूछें। 

कैसे पहुंचें रिंग रोड टेक्सटाइल मार्केट?

इस बाजार तक पहुंचने के लिए सबसे पहले आप अपने नजदीकी स्टेशन से सूरत रेलवे स्टेशन की ट्रेन ले सकती हैं। अगर आप फ्लाइट से जा रही हैं, तो सूरत एयरपोर्ट उतर सकती हैं। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से आपको शेयरिंग ऑटो या कैब आसानी से मिल जाएगी, इसकी मदद से आप सीधे रिंग रोड टेक्सटाइल मार्केट पहुंच सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : shutterstock/instagram/online_saree_borders_and_laces