प्यार में होना आज भी उतना ही खूबसूरत है, जितना पहले था, लेकिन इसे दिखाने का तरीका बदल चुका है। सोशल मीडिया के इस दौर में जहां रिश्तों के पूरी तरह दुनिया के सामने चेहरे और नाम का ऐलान का एक जमाना था। वहीं आज Gen-Z को सॉफ्ट लॉन्च यानी बहुत ही नफे-तुले, सलीके और इशारों-इशारों में रिश्ते की झलक देना ज्यादा भा रहा है। कॉफी टेबल पर रखे दो कप, ट्रेवल के दौरान किसी का कंधा, या लिफ्ट की शीशे में दिखती दो परछाइयां बिना चेहरा दिखाए सब कुछ कह देना। आखिर क्या वजह है कि Gen-Z इस मिस्टिरियस और ग्रेसफुल अंदाज पर फिदा है? नीचे लेख में जानें-
सॉफ्ट लॉन्च असल में है क्या?
सॉफ्ट लॉन्च का मतलब है अपने रिलेशनशिप का पब्लिक अनाउंसमेंट न करके, धीरे-धीरे डिजिटल हिंट देना। कभी स्टोरी में किसी के हाथ का फ्रेम आ जाना, कभी रेस्टोरेंट में दो प्लेट्स की फोटो डालना या बैकग्राउंड में किसी की आवाज आ जाना। यह ऐसा है जैसे आप दुनिया को बताना भी चाहते हैं कि आप खुश हैं, पर अपनी प्राइवेसी और सुकून से समझौता नहीं करना चाहते।
Gen-Z को क्यों पसंद आ रहा है Soft Launching?
अब ऐसे में सवाल आता है कि आखिर जेन-जी को सॉफ्ट लॉचिंग क्यों पसंद आ रहा है? चलिए नीचे दिए गए प्वाइंट में समझें इसके पीछे का कारण-
1. प्राइवेसी और बर्नआउट से बचाव
रिश्तों को खुलेआम दिखाना यानी लोगों को राय देने का हक देना। आज के युवा डिजिटल ओवरलोड और हर बात पर जज किए जाने से थक चुके हैं। सॉफ्ट लॉन्च आपको यह आज़ादी देता है कि आपका रिश्ता आपकी शर्तों पर चले, न कि कमेंट सेक्शन के हिसाब से।
2. अनसर्टेंटी कारण
आज के दौर में रिश्ते तुरंत पक्के नहीं होते। डेटिंग का सफर लंबा और लेयर्ड होता है। ऐसे में बार-बार रिश्ते के नाम बदलने या ब्रेकअप की डिजिटल सफाई देने से बचने के लिए सॉफ्ट लॉन्च एक सेफ जोन है। आप पहले खुद आश्वस्त होना चाहते हैं, फिर दुनिया को बताना।
3. मिस्ट्री और एक्साइटमेंट
सब कुछ थाली में परोसकर दिखा देना बोरिंग हो जाता है। हल्का सस्पेंस क्रिएट करना, लोगों के मन में यह सवाल छोड़ देना कि "आखिर वो दूसरा इंसान है कौन?"- रिश्ते में एक चंचल और रोमांटिक थ्रिल बनाए रखता है।
4. डिजिटल बाउंड्रीज का सम्मान
Gen-Z में मानसिक स्वास्थ्य और पर्सनल बाउंड्रीज को लेकर गजब की जागरूकता है। वे जानते हैं कि सोशल मीडिया पर शेयर की गई हर चीज का डिजिटल फुटप्रिंट हमेशा रहता है। पार्टनर की प्राइवेसी का सम्मान करना और अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक तमाशा बनने से रोकना बुद्धिमानी मानी जाती है।
5. हार्ड लॉन्च बनाम सॉफ्ट लॉन्च
हार्ड लॉन्च तब सही लगता है जब रिश्ता कई साल पुराना हो, शादी पक्की हो या आप पूरी तरह कमिटेड हों। वहीं, सॉफ्ट लॉन्च नयापन, एक्साइटमेंट और प्रोटेक्शन का प्रतीक है। यह इस बात का सबूत है कि प्यार अब प्रदर्शन कम और अनुभव ज्यादा बन चुका है।
यकीनन आपको समझ आ गया होगा कि जेन-जी अपने प्रोफाइल पर फेस रिवील क्यों नहीं करते हैं? ऐसे ही रिलेशनशिप ट्रेंड के बारे में जानने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Magnific
