बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनी राजदान और फेमस डायरेक्टर महेश भट्ट की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ियों में से एक है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने 40 साल के सफर को याद करते हुए सोनी राजदान ने शेयर किया कि वह दोनों पति-पत्नी से पहले अच्छे बेस्ट फ्रेंड हैं। उम्र के फासले और शुरुआती दौर की वैचारिक भिन्नताओं को पार करते हुए इस जोड़ी ने जिस तरह से अपने रिश्ते को संभाला है, वह आज की पीढ़ी के लिए एक बड़ी मिसाल है।
अगर आप भी अपने रिश्ते को मजबूत और उम्रभर कायम रखना चाहते हैं, तो महेश और सोनी के इस सफर से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। आइए एम्स दिल्ली की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर विधि पिलनिया जी से जानते हैं एक मजबूत और लंबे रिश्ते के लिए वे 4 जरूरी बातें, जो हर कपल को अपनानी चाहिए।
40 साल तक रिश्ते में कैसे बरकरार रखें फ्रैंडशिप?
आज के दौर में जहां रिश्तों का टूटना आम बात हो गई है, वहीं शादी के 40 साल बाद भी आपसी प्यार और गहरी दोस्ती को बनाए रखना किसी जादुई बात से कम नहीं है। महेश भट्ट और सोनी राजदान का रिश्ता इस बात का जीता जागता सबूत है कि आपसी समझ और एक-दूसरे की कमियों को स्वीकार करके ही लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते ही बेहतर होते हैं। किसी भी रिश्ते को वक्त के साथ मजबूत बनाए रखने के लिए कुछ गोल्डन रूल्स को फॉलो करना बहुत जरूरी होता है। चलिए जानते हैं।
Photo Credit: Soni Rajdan (Instagram)
1. खुले विचारों के साथ एक-दूसरे को समझना (Open Mindedness)
दो अलग-अलग माहौल या उम्र से आने वाले कपल्स की सोच कभी भी 100% एक जैसी नहीं हो सकती है। रिश्ते की शुरुआत में अक्सर वैचारिक मतभेद होते हैं। जब आपका पार्टनर कोई ऐसी बात कहे जो आपकी सोच से मेल न खाती हो, तो तुरंत गुस्सा होने या उन्हें गलत ठहराने के बजाय उनकी बात को ध्यान से सुनें। एक-दूसरे को बदलने की कोशिश करने के बजाय एक दूसरे के असली बिहेवियर को स्वीकार करने की कोशिश करें। इस तरह की सोच की इज्जत करना ही खुले विचारों की पहचान है।
2. एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त बनना (Friendship First)
जब पति-पत्नी के रिश्ते में दोस्ती आ जाती है, तो फॉर्मेलिटी खत्म हो जाती है। आप अपनी कमियां, डर, अपनी खुशियां और परेशानियां बिना किसी हिचकिचाहट के शेयर कर पाते हैं। एक-दूसरे की पसंद-नापसंद में दिलचस्पी लेना, साथ हंसना-मजाक करना और मुश्किल वक्त में एक मजबूत सहारा बनना ही सच्चे दोस्त का काम है। दरअसल, प्यार समय के साथ अलग रूप ले लेता है, लेकिन अगर रिश्ते में गहरी दोस्ती की नींव है, तो सालों बाद भी रिश्ते में बोरियत या दूरी नहीं आती है।
3. ईमानदारी और खुद की कमियों को स्वीकारना (Self-Critical Attitude)
अधिकतर रिश्तों में लड़ाई तब शुरू होती है जब इंसान सोचता है कि वही हमेशा सही है। अपनी कमियों को देखना और यह स्वीकार करना कि, 'हां, यहां मुझसे गलती हुई है; बहुत हिम्मत का काम है। इसलिए अपने पार्टनर से कुछ न छुपाना और हर बात में सच्चाई रखना रिश्ते में अटूट भरोसा पैदा करता है। जब आप अपनी गलतियों को मानकर खुद को सुधारने की कोशिश करते हैं, तो आपका पार्टनर आपकी और ज्यादा प्यार करने लगता है।
Photo Credit: Pinterest (Abhinav)
4. बदलाव के साथ खुद को ढालना और साथ बढ़ना (Growing Together)
10 या 20 साल पहले आप जैसे इंसान थे, आज वैसे नहीं हैं। जैसे-जैसे उम्र और जिम्मेदारियां बढ़ने लगती हैं, सोच में भी बदलाव आता है। रिश्ते को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए अपनी आदतों को सुधारना पड़ता है। हालातों के हिसाब से खुद की सोच में थोड़ा लचीलापन लाना पड़ता है। यही रिश्ते असली परिक्षा होती है, जो बहुत ही मुश्किल होता है। एक अच्छा रिश्ता वह नहीं जहां दोनों लोग ठहर जाएं, वह है जहां दोनों एक-दूसरे को व्यक्तिगत रूप से आगे बढ़ने का मौका दें।
एक सफल रिश्ता कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि दोनों की आपसी कोशिश होता है। जब आप पार्टनर को बदलने के बजाय उन्हें अपनाते हैं और खुद में सुधार लाते हैं, तो आपका रिश्ता समय के साथ और भी मजबूत और खूबसूरत हो जाता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
-1792136615767_m.webp)