आज के समय में शादी की उम्र होते ही परिवार और रिश्तेदारों की तरफ से शादी का दबाव बनना आम बात है। कई बार यह प्रेशर इतना बढ़ जाता है कि मानसिक तनाव होने लगता है। इस बारे में जब आप घर में बात करने की सोचते हैं, तो अक्सर बात बहस या झगड़े में बदल जाती है। अगर आप बिना किसी लड़ाई-झगड़े के परिवार के सामने अपनी बात रखना चाहती हैं, तो समझदारी से काम लेना जरूरी होता है। आज के इस लेख में स्टेरिस हेल्थकेयर की चेयरमैन जीवन कसारा से जानें 5 ऐसे तरीकों के बारे में, जिनकी मदद से आप बिना किसी तनाव के अपनी बात को रख और सही फैसला ले सकती हैं।
शादी के दबाव से निकलने इन 5 तरीकों से रखें अपनी बात
शादी का दबाव कई बार इतना बढ़ जाता है कि न केवल दिमाग बल्कि शरीर भी काम करना बंद कर देता है। सबसे बड़ी उस समय होती है जब घर का कोई इंसान हमारी बात सुनने और समझने को तैयार नहीं होता है। मगर आप कुछ बातों को ध्यान में रखकर अपनी बात रखी जाए, तो वह काम आ सकता है।
सही समय और शांत माहौल चुनें
जब परिवार के लोग थके हों या किसी बात से गुस्से में हों, तब शादी की बात बिल्कुल न करें। इसके बजाय किसी शांत दोपहर या शाम को जब घर का माहौल खुशनुमा हो, तब अपने माता-पिता के पास बैठें। सही समय पर की गई बातचीत का असर हमेशा अच्छा होता है और वे आपकी बात को ध्यान से सुनते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या रिश्ते में इंटिमेसी की कमी बना रही है आपको चिड़चिड़ा? जानिए एक्सपर्ट की राय
अपनी बात को गुस्से की जगह प्यार से रखें
अक्सर दबाव में आकर हम गुस्से में जवाब देने लगते हैं, जिससे बात बिगड़ जाती है। गुस्से के बजाय नरमी और प्यार से अपनी बात कहें। अपने माता-पिता को समझाएं कि आप उनके फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन अभी आपका पूरा ध्यान अपने करियर या पर्सनल गोल्स पर है। प्यार से कही गई बात दिल पर जल्दी असर करती है।
अपने भविष्य और गोल्स के बारे में खुलकर बताएं
परिवार को यह विश्वास दिलाना जरूरी है कि आप अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं। उन्हें अपने काम, पढ़ाई या बिजनेस के उन लक्ष्यों के बारे में बताएं जिन्हें आप पहले पूरा करना चाहती हैं। माता-पिता को जब यह साफ हो जाता है कि आप अपने जीवन को लेकर अलग प्लान्स हैं, तो वे शादी का दबाव थोड़ा कम कर सकते हैं।
किसी समझदार रिश्तेदार की मदद लें
अगर माता-पिता आपकी बात सीधे नहीं समझ पा रहे हैं, तो घर के किसी ऐसे सदस्य या करीबी रिश्तेदार की मदद लें जो समझदार हो और जिसकी बात घर में सभी मानते हों। ऐसे व्यक्ति को अपनी स्थिति समझाएं ताकि वह सही समय पर माता-पिता के सामने आपका पक्ष रख सके।
डर और चिंताओं को समझें और सम्मान दें
अक्सर माता-पिता का दबाव प्यार और समाज की पुरानी सोच के डर से जुड़ा होता है। उन्हें लगता है कि एक उम्र के बाद बच्चों का घर बस जाना चाहिए। उनकी इस भावना की कद्र करें और उन्हें समझाएं कि उनके फैसले का अनादर नहीं कर रही हैं। बस अपनी जिंदगी को लेकर कुछ और सोच रखा है। इसके बाद उन्हें अपनी बात बताएं कि आप क्या महसूस कर रही हैं?
इसे भी पढ़ें- शादीशुदा जिंदगी में चाहती हैं मिठास? रोज अपने पार्टनर से कहें ये 5 बातें
शादी का दबाव मानसिक रूप से परेशान कर सकता है, लेकिन समझदारी से काम लेकर आप बिना किसी बहस के अपनी इस स्थिति को समझा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific, AI
