हर रिश्ते में भरोसा, आपसी समझ और अंडरस्टैंडिंग बहुत जरूरी होती है। जब किसी रिश्ते में लगातार बेइज्जती, दबाव या स्ट्रेस होने लगता है, तो इससे धीरे-धीरे रिश्ता टॉक्सिक बनता जाता है और यह टॉक्सिक रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चल पाता। कई लोग यह समझते हुए भी ऐसे रिश्ते में बंधे रहते हैं, लेकिन अगर आपकी रिलेशनशिप भी टॉक्सिक बनती जा रही है, तो खुद को हर रोज समझाने की बजाय आप इस रिश्ते से बाहर निकल सकती हैं।
टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर निकलना क्यों जरूरी है?
एक टॉक्सिक रिश्ते से खुद को बाहर निकालने के लिए अगर आप भी काफी टाइम से प्रयास कर रही हैं लेकिन आपसे नहीं हो पा रहा है, तो आइए जानते हैं टॉक्सिक रिलेशनशिप छोड़ना क्यों जरूरी है और कैसे आप इससे मूव ऑन कर सकती हैं। टॉक्सिक रिलेशनशिप में रहने से इंसान अपना आत्मविश्वास और खुद को भूल जाता है। सही समय पर दूरी बनाने से अपनी खोई हुई शांति और सेल्फ रिस्पेक्ट को वापस पाया जा सकता है।
मानसिक और शारीरिक सेहत पर असर
अगर आप टॉक्सिक रिलेशनशिप में लंबे समय तक रहते हैं, तो इससे लगातार स्ट्रेस, टेंशन, नींद की कमी और चिड़चिड़ापन महसूस होता है। इससे आपके शरीर की हालत भी खराब हो सकती है। गलत रिश्ते में उलझे रहने से समय तो बर्बाद होता ही है, साथ ही एनर्जी भी खर्च होने लगती है और नेगेटिविटी बनी रहती है।
टॉक्सिक रिलेशनशिप से मूव ऑन करने के टिप्स
अगर आप बिना किसी पछतावे के मूव ऑन करना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए कुछ टिप्स आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं -
1. खुद को गलत समझने के बजाय दोनों को बराबरी पर रखें
जब भी आपको लगे कि आपकी रिलेशनशिप बहुत ज्यादा टॉक्सिक होती जा रही है, तो खुद को दोष देने की बजाय खुद को समझाएं कि हर गलती की जिम्मेदार आप अकेली नहीं हो सकतीं। खुद को माफ करने से मन का बोझ हल्का होता है और आप आसानी से मूव ऑन कर पाती हैं।
2. दूरी बनाएं और काउंसलर से बात करें
रिश्ते से बाहर निकलने के बाद बार-बार कॉल चेक करना, चैटिंग करना या मैसेज का वेट करना छोड़ दें। अगर आपसे कंट्रोल नहीं हो पा रहा है, तो आप उनका नंबर या कॉन्टैक्ट फोन से डिलीट कर सकती हैं। दोस्तों, परिवार या काउंसलर से बात करके आप अपने मन की बात रख सकती हैं और उनसे इमोशनल हेल्प ले सकती हैं।
4. खुद को नए कामों और आदतों में व्यस्त रखें
पास्ट को भूलने के लिए आप नए दोस्त बना सकती हैं या खुद को किसी ऐसे काम में बिजी रख सकती हैं, जिससे आपको उनकी याद न आए। आप एक्सरसाइज, किताब पढ़ना, घूमना-फिरना या नई स्किल सीखने पर ध्यान दे सकती हैं।
मूव ऑन करते समय किन बातों का ध्यान रखें
अगर आप मूव ऑन करना चाहती हैं, तो कुछ खास बातों का जरूरी ध्यान जरूर रखें। जैसे -
- किसी भी पुराने रिश्ते से पूरी तरह उभरने में थोड़ा वक्त लग सकता है, इसलिए जल्दबाजी न करें और थोड़ा सब्र रखें।
- कई बार सामने वाला व्यक्ति पछतावे या वादों के जरिए आपको वापस खींचने की कोशिश करता है, लेकिन आप अपने फैसले पर कायम रहें।
- दूसरों की खुशी के लिए अपनी खुशी को न भूलें और अपनी मानसिक सेहत का भी पूरा ध्यान रखें।
निष्कर्ष: टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर निकलने में अगर आपको भी थोड़ा टाइम लग रहा है, तो परेशान होने के बजाय आप कुछ आसान टिप्स को आजमाकर बिना किसी पछतावे के मूव ऑन कर सकती हैं। सही समय पर किया गया फैसला आपकी लाइफ को आसान बना सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
image credit: magnific
