आजकल बच्चों के रिश्ते और दोस्ती को लेकर हर माता-पिता के मन में थोड़ी चिंता रहती है। अगर आपकी बेटी का कोई बॉयफ्रेंड है, तो उसे डांटने या रोक-टोक करने के बजाय सही समझ देना बहुत जरूरी है। दरअसल, जब बच्चे बड़े होते हैं, तो उन्हें प्यार और रिलेशनशिप की सही समझ नहीं होती है। ऐसे में एक मां और बाप होने के नाते यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपनी बेटी को कुछ जरूरी बातें सिखाएं।
रिलेशनशिप में है बेटी, तो उसे जरूर सिखाएं ये 5 बातें
बेटी किसी के साथ रिलेशनशिप में है तो उसे जरूर बताएं कि एक अच्छे रिश्ते में उसकी इज्जत, सेफ्टी और खुशियां सबसे ऊपर होनी चाहिए। अगर वह शुरू से ही इन बातों को समझ लेगी, तो वह किसी भी गलत प्रेशर में नहीं आएगी और हमेशा सेफ रहेगी। हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
image credit- shutterstock
1. प्यार में 'ना' कहने की आजादी होना जरूरी है
आप अपनी बेटी को सिखाएं कि सच्चा प्यार हमेशा उसकी 'ना' की इज्जत करता है। अगर उसका बॉयफ्रेंड उससे कहता है कि 'अगर तुम मुझसे प्यार करती हो, तो तुम्हें यह करना होगा', तो उसे इस तरह के किसी भी प्रेशर में आने की जरूरत नहीं है। किसी की परवाह करने के बावजूद उसे कभी भी 'ना' कहने, अपना फैसला बदलने और अपनी सीमाएं तय करने का पूरा हक है। जो इंसान सच में प्यार करता है, वह आपकी पसंद की वैल्यू करेगा। कभी भी आपको गिल्टी फील नहीं कराएगा।
2. 'सिर्फ मेरे लिए' वाली फोटो या वीडियो भेजने से बचें
अपनी बेटी को साफ शब्दों में समझाएं कि अगर कोई उससे प्राइवेट फोटो या वीडियो मांगे और यह वादा करे कि देखकर तुरंत डिलीट कर देगा, तो उसकी बात पर बिल्कुल भरोसा न करे। फोन से एक बार कोई फोटो चली जाए, तो सामने वाला उसे सेव कर लेता है। बिना पूछे किसी और को भी भेज सकता है। इसलिए बेटी को बताएं कि अपना प्यार दिखाने या किसी को रिश्ते में रोके रखने के लिए ऐसी फोटो भेजने की कोई जरूरत नहीं है। साथ ही उसे यह भरोसा भी दें कि अगर उससे कभी गलती से ऐसा कुछ चला भी गया है या कोई उसे ब्लैकमेल कर रहा है, तो वह डरे नहीं और सीधे आकर आपको बताए।
3. किसी के पीछे अपने सपनों को न छोड़ें
अपनी बेटी को यह भी बताएं कि किसी लड़के की मीठी बातों पर यकीन करने से पहले यह जरूर देख ले कि वह अपनी पढ़ाई और जिम्मेदारियों को लेकर कितना सीरियस है और आपकी बेटी के सपनों की कितनी वैल्यू करता है। क्योंकि कोई भी रिश्ता ऐसा नहीं होना चाहिए जिससे उसकी पढ़ाई खराब हो या वह अपने करियर से भटक जाए। उसे बताएं कि जो लड़का सच में प्यार करता है तो वह आपकी कामयाबी पर खुश होगा और आपको हमेशा आगे बढ़ने के लिए सपोर्ट करेगा।
यह भी पढ़ें- पब्लिक प्लेस में बच्चों की जिद और नखरों से हैं परेशान? मां की ये 5 आदतें चुटकियों में दूर करेंगी समस्या
4. सिर्फ बॉयफ्रेंड को ही अपनी पूरी दुनिया न बनाएं
पेरेंट्स को अपनी बेटी को यह भी समझाना चाहिए कि बॉयफ्रेंड बनाना गलत नहीं है, लेकिन इसके चलते वह अपने दोस्तों, परिवार और खुद की लाइफ को भूल जाए। ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर वह लड़का कहता है कि 'या तो अपने दोस्तों को चुनो या मुझे', या फिर 'तुम्हारे घरवाले हमें अलग करना चाहते हैं', तो यह एक बड़ा रेड फ्लैग है। अगर वह बार-बार दोस्तों के साथ प्लान कैंसिल करवाता है या फोन चेक करता है, तो इसका मतलब है कि वह उसकी लाइफ को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है।
image credit- shutterstock
5. अपनी सेफ्टी को हमेशा सबसे ऊपर रखें
बेटी को यह भी क्लियर कर दें कि झगड़ा होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि कोई उसे डराए, धमकाए या किसी अनजान और अनसेफ जगह पर अकेला छोड़कर चला जाए। जो लड़का सच में केयर करेगा, वह गुस्से में भी आपकी सेफ्टी का ध्यान रखेगा। उसे यह विश्वास दें कि अगर कभी भी उसे डर लगे या अनसेफ फील हो, तो वह बिना सोचे तुरंत आपको कॉल करे।
यह भी पढ़ें- I Love You कहे बिना भी बयां कर सकती हैं दिल का हाल, पार्टनर से कहें ये 5 रोमांटिक बातें
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
-1794634401387_m.webp)