आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिजी शेड्यूल के चलते कई बार कपल्स एक-दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। सुबह की भागदौड़ और ऑफिस के तनाव के बाद जब घर लौटते हैं, तो बात करने की हिम्मत भी नहीं बचती। धीरे-धीरे यही दूरी रिश्तों में खटास पैदा करने लगती है। अगर आपके साथ भी यही समस्या है और आप अपने रिश्ते को लेकर परेशान हैं, तो अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसा स्मार्ट तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप कम समय में भी अपने रिश्ते को मजबूत और तरोताजा रख सकती हैं।
क्या है 331 रूटीन फॉर्मूला?
यह नियम समय की कमी से जूझ रहे कपल्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि रोजमर्रा के काम छोड़ने की जरूरत नहीं है आप कम वक्त में भी रिश्ते को बेहतर बना सकती है।
हर 3 दिन में एक बार (क्वालिटी मोमेंट्स)- हफ्ते में हर तीसरे दिन अपने पार्टनर के लिए थोड़ा सा खास वक्त निकालें। इसका मतलब है कि आप दोनों मिलकर कम से कम एक बार साथ में चाय-कॉफी पिएं, बालकनी में बैठकर बातें करें। इसके अलावा फोन के बिना आधे घंटे सिर्फ एक-दूसरे के साथ बिताएं। यह छोटी सी बातचीत दिनभर की थकान मिटा देती है।
इसे भी पढ़ें- न खुलकर बताया, न छुपाया...आखिर क्या है 'Soft Launching' रिलेशनशिप ट्रेंड?
हर 3 हफ्ते में एक बार (डेट नाइट)- महीने में यानी हर तीन हफ्ते के अंतराल पर पार्टनर के साथ एक छोटी सी 'डेट नाइट' प्लान करें। इसके लिए घर से बाहर जाएं, अपनी पसंद की किसी जगह पर डिनर करें, मूवी देखें या लॉन्ग ड्राइव पर निकलें। इस दौरान घर या ऑफिस की बातें करने के बजाय सिर्फ एक-दूसरे पर ध्यान दें।
साल में 1 बार (खास वेकेशन)- रोजमर्रा की भागदौड़ और उलझनों से दूर, साल में कम से कम एक बार अपने पार्टनर के साथ एक छोटी सी ट्रिप या वेकेशन पर जरूर जाएं। कुछ दिन घर से दूर सिर्फ एक-साथ बिताने से रिश्ते में नयापन और गहरा प्यार लौट आता है।
इस फॉर्मूले को अपनाने के फायदे
भले ही आप पूरे दिन एक-साथ न रह सकें, लेकिन इस तरीके से बिताया गया समय बहुत गहरा और यादगार होता है। इससे पार्टनर को यह अहसास होता है कि वे आपके लिए कितने खास हैं। बिजी रूटीन के बीच ये छोटे-छोटे ब्रेक्स मानसिक शांति देते हैं और काम का दबाव कम करते हैं। जब आप नियमित रूप से एक-दूसरे से खुलकर बातें करते हैं, तो मन में कोई बात नहीं रहती और रिश्ते में ट्रांसपेरेंसी बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें- Nice Guy vs Bad Boy: अट्रैक्शन और सुकून के कन्फ्यूजन में कैसे चुनें पार्टनर?
अगर आपकी लाइफस्टाइल भी बहुत बिजी है, तो आज ही इस आसान 331 फॉर्मूले को अपनाएं और अपने रिश्ते में फिर से वही पुराना प्यार और ताजगी जगाएं।अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific
