हम में से ज्यादातर लोगों को खाना बनाने का बहुत शौक होता है। हम कुछ न कुछ बनाते ही रहते हैं। कुछ लोग स्वाद बढ़ाने के चक्कर में ज्यादा तेल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ फूड्स ऐसे हैं जो जरूरत से ज्यादा तेल सोख लेती हैं। ऐसे में न सिर्फ खाने में कैलोरी बढ़ जाती हैं बल्कि ये सेहत को भी ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं।
साथ ही इनका स्वाद भी बेकार हो जाता है। तो अगर आप कुकिंग करती हैं तो इन फूड्स के बारे में जानना जरूरी है। हम आपको उन्हीं फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-
बैंगन
बैंगन तो लगभग सभी घरों में बनता है। लोग इसकी सब्जी तो खाते ही हैं, साथ ही इसका चोखा भी खूब पसंद किया जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि बैंगन भी काफी तेजी से तेल सोखता है? खासतौर पर जब बैंगन को तलकर या कम पानी में पकाया जाता है, तो ये काफी मात्रा में तेल पी लेता है। इसके लिए जरूरत के अनुसार थोड़े तेल का ही इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- सब्जियों का बादीपन चुटकियों में कर सकती हैं दूर, बस खाना बनाते समय करें ये छोटा सा काम
भिंडी
गर्मियों में भिंडी को लोगों की पसंदीदा सब्जी बन जाती है, लेकिन भिंडी भी काफी तेल एब्जॉर्ब करती है। कई लोग भिंडी बनाते समय बार-बार तेल डालते रहते हैं ताकि वो चिपके नहीं, लेकिन इससे सब्जी जरूरत से ज्यादा ऑयली हो सकती है। इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि उसे धुलकर अच्छे से सुखा लें, तभी काटकर कुक करें।
मशरूम
मशरूम में नेचुरली काफी नमी होती है। जब हम इसे कुक करते हैं तो ये शुरुआत में पानी छोड़ देता है, लेकिन बाद में तेल को भी तेजी से सोखता है। बेहतर है कि इसे कम तेल में ही पकाने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें- Instant Thick Curd At Home: सिर्फ 20 मिनट में जमाएं एकदम गाढ़ा दही, नोट करें यह आसान ट्रिक
पनीर
पनीर तो वेजिटेरियंस की पसंदीदा डिश है, लेकिन जब लोग इससे कोई भी डिश बनाते हैं ताे पहले फ्राई करना पसंद करते हैं। ये भी अच्छी खासी मात्रा में तेल एब्जॉर्ब कर लेता है। खासकर डीप फ्राई करने पर पनीर ज्यादा ऑयली हो जाता है। ऐसे में आप शैलो फाई कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Onion Recipes: गर्मियों में रोज लौकी-भिंडी खाकर हो गई हैं बोर? प्याज से बना लें 3 तरह की स्वादिष्ट सब्जी
ब्रेड
ब्रेड का इस्तेमाल तो कई चीजों में किया जाता है। कोई स्नैक्स बनाना हाे या फिर सुबह के नाश्ते के लिए सैंडविच तैयार करनी हो, तो इसे घी या बटर में ही सेंका जाता है। तो ये भी काफी मात्रा में तेल सोख लेती है।
यह भी पढ़ें- Homemade Fruit Candy: बच्चों के लिए फलों से घर पर बनाएं 2 तरह की कैंडी, बाजार वाली खरीदना भूल जाएंगे
तो अगर आप भी ऊपर बताए गए आइटम्स बनाती हैं, तो तेल कम यूज करने की ही कोशिश करें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
