आप मेहमानों के सामने कुछ बेहद खास और शाही पेश करना चाहते हैं, तो केसर गुलाब बिरयानी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। यह कोई साधारण बिरयानी नहीं है, बल्कि इसका स्वाद और खुशबू मेहमानों का दिल जीत लेगी। केसर का सुनहरा रंग और गुलाब की पंखुड़ियों की महक मिलकर इस डिश को और स्वादिष्ट बना देती है। ऐसे में इसकी रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि घर पर आसानी से केसर गुलाब बनाने की पूरी विधि के बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं आगे...

केसर गुलाब बिरयानी कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी लें। अब उसमें शाही जीरा, तेजपत्ता, नमक और थोड़ी इलायची डालकर पानी उबालें। अब भीगे हुए चावल डालें और उन्हें पकाएं, फिर पानी छानकर चावल अलग रख लें। चावल ज्यादा देर न उबालें।

  • अब एक कटोरी में गुनगुने दूध के अंदर केसर के धागे भिगोकर रख दें। इसी दूध में गुलाब जल भी मिलाकर एक तरफ रख लें। फिर एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें बचे हुए खड़े मसाले चटकाएं। अब अपनी पसंद की सब्जियां या पनीर डालें और हल्का भूनें।
  • इसके बाद आंच धीमी करके दही, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसाला गाढ़ा होने तक पकाएं।

इसे भी पढ़ें - मॉनसून में जरूर ट्राई करें ब‍िहार के ये स्‍वादि‍ष्‍ट व्‍यंजन, जानें बनाने का तरीका

  • जब सब्जियां मसालों के साथ अच्छी तरह पक जाएं, तो उसमें मलाई या क्रीम मिलाएं। इसके साथ ही थोड़े से तले हुए प्याज और भुने हुए काजू-किशमिश डालकर मिक्स करें।

  • अब एक भारी तले वाले बर्तन में सबसे नीचे पकी हुई सब्जियों की ग्रेवी की परत लगाएं। इसके ऊपर उबले हुए बासमती चावल फैलाएं। अब चावल की परत के ऊपर केसर-गुलाब वाला दूध चारों तरफ घुमाते हुए डालें।
  • इसके बाद बचे हुए तले प्याज, भुने काजू और ताजी गुलाब की पंखुड़ियां ऊपर से डालें। अब बर्तन के मुंह को अच्छे से ढक दें। अब इसे बिल्कुल धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट के लिए दम पर पकने दें।

इसे भी पढ़ें - तेज गंध से न करें जज, स्वाद के मामले में बड़े-बड़े पकवानों को मात देते हैं ये 5 फूड्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific