अक्सर घर में खाने का सामान बच जाता है और हम उसका सही इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। कई बार बचा हुआ खाना कूड़े में भी चला जाता है। अगर आपको बची हुई खाने की चीजों का इस्तेमाल करने का सही तरीका पता चल जाए तो खाने की बर्बादी नहीं होती है। ऐसे ही अगर आपके घर में बची हुई नारियल चटनी रखी है, तो उसे फेंकने की बजाय आप इससे एक स्वादिष्ट रेसिपी तैयार कर सकती हैं। आप बची हुई नारियल की चटनी से मसाला भिंडी तैयार कर सकती हैं और कोकोनट चटनी की बर्बादी भी नहीं होती है। हल्के मसालों और चटनी के फ्लेवर से तैयार यह मसाला भिंडी आपके खाने में स्वाद का तड़का लगा सकती है। आइए जानें बची हुई नारियल चटनी से मसाला भिंडी बनाने की आसान रेसिपी।
आवश्यक सामग्री
नारियल चटनी
अन्य सामग्री : 250 ग्राम भिंडी, चुटकी भर हींग, 1/4 टीस्पून जीरा, 1 टीस्पून हल्दी पाउडर, 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून धनिया पाउडर, 1/4 टेबलस्पून कटा धनिया, 1 टेबलस्पून सनफ्लॉवर ऑयल, नमक स्वादानुसार
बची नारियल चटनी से मसाला भिंडी बनाने की विधि
- एक फ्राइंगपैन में ऑयल डालकर गर्म करें। इसमें हींग, जीरा डालकर चलाएं। अब कटी भिंडी को डालें। ऊपर से हल्दी पाउडर डालकर लगभग 2-3 मिनट तक भूनें।
- अब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कोकोनट की चटनी और ज़रा-सा नमक डालकर मिलाएं। ध्यान रहे कि पहले से चटनी में भी नमक है। ऐसे में उसकी नमक की मात्रा सतुंलित रखें।
- धीमी आंच पर लगभग 10 मिनट और पकाएं। तैयार हो गई मसाला नारियल ओकरा। भिंडी को ओकरा भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें- कम तेल और मसाले से इस तरह बनाएं मसाला भिंडी
कुल समय 15 मिनट
सर्विंग 4
मेन इंग्रीडिएंट नारियल की चटनी
शेफ टिप्स
इस डिश में आलू को पतली स्लाइसेज़ में भी डाला जा सकता है। आलू डालने से भिंडी की एकदम यूनीक रेसिपी बनकर तैयार हो जाएगी।
प्रस्तुति : गीतांजलि
क्लाउड किचन, फ्रेशमेन्यू गुरुग्राम के हेड शेफ सतीश शर्मा से बातचीत पर आधारित
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik.com
