मटर की सब्जी या कचौड़ी तो आपने कई बार खाई होंगी, लेकिन क्या कभी हरे मटर की बनी ठंडी-ठंडी, मखमली आइसक्रीम का स्वाद चखा है? सुनने में यह भले ही थोड़ा अजीब लगे, पर इन दिनों सोशल मीडिया पर यह काफी पसंद की जा रही है। इसका नेचुरल हल्का हरा रंग और क्रीमी टेक्सचर किसी को भी हैरान कर सकता है। अगर आप भी इस गर्मी कुछ नया और मजेदार ट्राई करना चाहती हैं, तो घर पर आसानी से बनाएं यह क्रीमी मटर आइसक्रीम। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मटर की आइसक्रीम कैसे तैयार करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
मटर आइसक्रीम कैसे बनाएं?
सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें। इसमें एक कप ताजे मटर और एक चुटकी चीनी डालकर 3-4 मिनट के लिए उबाल लें। चीनी डालने से मटर का हरा रंग बिल्कुल बरकरार रहेगा।
मटर आइसक्रीम कैसे बनाएं? Recipe Card
मटर की सब्जी तो बहुत खाई होगी, अब घर पर बनाएं इसकी क्रीमी आइसक्रीम; जानें रेसिपी
- Total Time :40min
- Preparation Time : 10min
- Cooking Time : 25
- Servings : 5
- Cooking Level : Medium
- Course: Desserts
- Calories: 200
- Cuisine: Indian
- Author: Garima Garg
सामग्री
- ताजे हरे मटर- 1 कप (उबले हुए)
- हैवी व्हिपिंग क्रीम- 1.5 कप
- कंडेंस्ड मिल्क (मिल्कमेड)
- वैनिला एसेंस: 1 छोटा चम्मच
- इलायची पाउडर- छोटा चम्मच
- पुदीने की पत्तियां- 4-5।
विधि
- Step 1 :
ताजे हरे मटर को पानी में एक चुटकी चीनी के साथ उबालें।
- Step 2 :
उबले मटर को छानकर तुरंत बर्फ के ठंडे पानी में डालें।
- Step 3 :
मिक्सी में मटर को पीसकर बिना पानी का चिकना पेस्ट बना लें।
- Step 4 :
एक बर्तन में ठंडी व्हिपिंग क्रीम को गाढ़ा होने तक फेंटें।
- Step 5 :
फेंटे हुए क्रीम में मीठे के लिए कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं।
- Step 6 :
अब इसमें इलायची पाउडर और वैनिला एसेंस शामिल करें।
- Step 7 :
तैयार मटर की प्यूरी को इस क्रीम मिक्सचर में डाल दें।
- Step 8 :
स्पैटुला से पूरे पेस्ट को हल्के हाथों से मिलाएं।
- Step 9 :
पेस्ट को प्लास्टिक या कांच के एयर-टाइट डिब्बे में ट्रांसफर करें।
- Step 10 :
डिब्बे को पैक करके 8 घंटे के लिए फ्रीजर में सेट होने दें।
उबले हुए मटर को तुरंत गर्म पानी से निकालकर बर्फ वाले ठंडे पानी में डाल दें।
अब मटर को मिक्सी के जार में डालें। साथ में 4-5 पुदीने की पत्तियां मिलाकर बिना पानी डाले इसका एक बिल्कुल बारीक और पेस्ट तैयार कर लें।
इसे भी पढ़ें -Chocolate Brownie Ice Cream: इस गर्मी एक बार जरूर बनाकर खाएं चॉकलेट ब्राउनी आइसक्रीम, आसान है रेसिपी
व्हिप की हुई क्रीम में कंडेंस्ड मिल्क, वैनिला एसेंस और इलायची पाउडर डालें। अब इसमें तैयार की गई मटर की प्यूरी मिला दें।
एक स्पैटुला की मदद से पूरे मिश्रण को हल्के हाथों से मिलाएं ताकि क्रीम की हवा बाहर न निकले और आइसक्रीम का टेक्सचर क्रीमी रहे।
इस गाढ़े मिश्रण को एक एयर-टाइट कंटेनर में डालें। ऊपर से बटर पेपर या एल्युमिनियम फॉयल से ढक दें ताकि बर्फ के क्रिस्टल्स न जमें। इसे 7-8 घंटे या रातभर के लिए डीप फ्रीजर में जमने दें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
