गर्मियों में धूप से बचने के लिए 'आम पन्ना' से बेहतर कोई दूसरा नेचुरल ड्रिंक नहीं हो सकता है। यह न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि हमारे डाइजेशन को भी एक दम दुरुस्त रखता है, लेकिन बिजी लाइफस्टाइल वाले लोगों के लिए रोज-रोज कच्चे आम को उबालना, छीलना और फिर उसका पन्ना तैयार करना काफी झंझट भरा काम लगता है। ऐसे में कई बार लोग चाहकर भी इसे नहीं पी पाते। अगर आप इस झंझट से बचना चाहती हैं, तो यहा दिया गया किचन हैक आपके काम आ सकता है। जी हां, आप सिर्फ एक बार कच्चे आम का गाढ़ा कॉन्सेंट्रेट सीरप बनाकर रख सकती हैं, जिससे मिनटों में फ्रेश ड्रिंक तैयार हो जाएगा। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मिनटों में आम पन्ना कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

गाढ़ा आम पेस्ट कैसे तैयार करें?

सबसे पहले 4 से 5 बड़े कच्चे आमों को अच्छी तरह धोकर कुकर में 2 सीटी आने तक उबाल लें। फिर सारा गूदा एक कटोरी में निकाल लें।

फिर पल्प को मिक्सर जार में डालें। इसके साथ ही इसमें एक कप ताजा पुदीना पत्ता, सादा नमक, एक चम्मच काला नमक, दो चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर और मिठास के लिए एक कप चीनी या गुड़ का पाउडर मिलाएं।

इसे भी पढ़ें - मेहमानों के सामने मिनटों में सर्व करें जीरा शिकंजी, महीनों तक स्टोर कर सकते हैं यह सीक्रेट मसाला

इस पूरे मिश्रण को बिना पानी डाले मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें जब तक कि एक स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट तैयार न हो जाए।

अब इस पेस्ट को धीमी आंच पर पैन में 3 से 4 मिनट के लिए पका लें ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए और पेस्ट गाढ़ा सीरप बन जाए।

स्टोर करने का सही तरीका

लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए इसे पूरी तरह से रूम टेम्परेचर पर ठंडा होने दें। फिर कांच की एक साफ और सूखी एयरटाइट बोतल या कंटेनर लें और सीरप को उसमें भर दें। ध्यान रहे कि बोतल में बिल्कुल भी नमी या पानी नहीं होना चाहिए। इस बोतल को आप फ्रिज में रखकर पूरे एक हफ्ते आराम से इस्तेमाल कर सकती हैं। 

स्टोर किए गए पेस्ट से मिनटों में ऐसे बनाएं फ्रेश आम पन्ना

  • सबसे पहले एक सर्विंग ग्लास लें।
  • फ्रिज से बोतल निकालें और ग्लास में 2 से 3 बड़े चम्मच यह तैयार आम पन्ना सीरप डालें।
  • अब इसमें ऊपर से एकदम ठंडा पानी और कुछ बर्फ के टुकड़े डालें। चम्मच की मदद से इसे अच्छी तरह मिलाएं। ऊपर से गार्निशिंग के लिए एक पुदीने की पत्ती सजाएं।
  • आपका रिफ्रेशिंग आम पन्ना सिर्फ 30 सेकंड में बनकर तैयार है!

इसे भी पढ़ें - घर पर इन 2 चीजों से मिनटों में तैयार करें मटका कुल्फी, जानें आसान रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

स्टोर करने का सही तरीका