Moradabadi Dal Recipe: जब समय कम हो और समझ न आए कि खाने में ऐसा क्या बनाया जाए जो जल्दी तैयार हो जाए, तो दिमाग में सबसे पहले दाल-चावल का ही नाम आता है। यह न केवल झटपट बन जाता है, बल्कि इसका गरमा-गरम स्वाद दिल को भी खुश कर देता है। आमतौर पर हर घर में रोजाना या हर दूसरे दिन एक समय दाल-चावल जरूर बनता है, लेकिन रोज-रोज एक जैसी दाल खा-खाकर मन भर जाता है। ऐसे में लोग अलग-अलग राज्यों (States) की खास दाल रेसिपी ट्राई करना पसंद करते हैं। अगर आप भी रोज़ की दाल से बोर हो चुकी हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो एक बार मुरादाबादी दाल जरूर बनाएं। नीचे पढ़ें इसे बनाने की बेहद आसान रेसिपी
मुरादाबादी दाल बनाने का तरीका
- सबसे पहले मूंग दाल को धोकर 1 या 2 घंटे के लिए भिगो कर रखें।
- अब दाल में 3-4 कटोरी पानी, थोड़ी सी हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया और नमक डालें।
- गैस को मीडियम फ्लेम पर करके दाल को पकने के लिए रख दें।
- दूसरी तरफ प्याज, हरी मिर्च और नींबू काटकर कटोर में रखें।
- दाल पकने के बाद इसे उतारें और गैस पर कड़ाही रखें।
- अब इसमें बटर या सरसों का तेल डालकर गर्म करें।
- गर्म होने के बाद इसमें लाल मिर्च और जीरा डालकर भूनें।
- तड़का तैयार होने के बाद इसे दाल में डालें।
- फिर इसके ऊपर कटी हुई सामग्री जैसे प्याज, नींबू, हरी मिर्च और पापड़ी डालें।
- अब इसे गरमा-गरम चावल के साथ सर्व करें।
इसे भी पढ़ें- Papda Roti Recipe: बच्चों के टिफिन के लिए बनाएं 'नरम पपड़ा रोटी', मिनटों में हो जाएगी तैयार
मुरादाबादी दाल का स्वाद बढ़ाने के टिप्स
- मुरादाबादी दाल को कभी भी पहले से पूरी तरह तैयार करके न रखें।
- दाल को सादा उबालकर रख लें और जब खाने बैठें, तब सारे मसाले मिलाएं।
- दाल उबलने के बाद उसे मथानी से अच्छी तरह मैश करें।
- सर्व करते समय ऊपर से गरम देसी घी डालें।
- चाट जैसा क्रंच देने के लिए दाल के ऊपर क्रश की हुई पापड़ी डालें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
