बॉलीवुड में फिर से लौट आया है पुराने दौर वाला सच्चा रोमांस। आयुष्मान खुराना और शारवरी वाघ स्टारर फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का नया गाना 'सावन आया है' कल रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही इसने लोगों का दिल जीत लिया है।
मेकर्स के अनुसार, यह गाना सिर्फ एक रोमांटिक ट्रैक नहीं बल्कि प्यार के जश्न का वादा है। गाने को मानसून बैकड्रॉप पर फिल्माया गया है। मेकर्स ने प्रेस रिलीज में बताया, 'यह गाना दिखाता है कि कैसे दिवाली की साफ-सफाई परिवार के एक साथ आने का एक पल होता है।' गाने में घर की साफ-सफाई के बीच प्यार और रोमांस को दिखाया गया है।
बारिश में चोरी-छिपे नजरें और ओल्ड-स्कूल रोमांस
'सावन आया है' गाने की सबसे बड़ी खासियत है आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और शारवरी (Sharvari Wagh) की केमिस्ट्री। बारिश में भीगते हुए दोनों के बीच चोरी-छिपे नजरें, हल्की मुस्कान और पुराने बॉलीवुड रोमांस का चार्म दिखाई दे रहा है। सूरज बड़जात्या की फिल्मों की तरह इस गाने में भी बिना कुछ कहे ही बहुत कुछ कह दिया गया है। पीली साड़ी में शारवरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं और आयुष्मान का सुरीला अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है।
किसने कंपोज किया है गाना?
गाने को कंपोज किया है हिमेश रेशमिया ने। 'सावन आया है' को अपनी जादुई आवाज दी है श्रेया घोषाल और केशव आनंद ने, जबकि इसके लिरिक्स लिखे हैं मयूर पुरी ने। गाने की धुन में 90 के दशक की मेलोडी की झलक है जो सीधे दिल को छूती है।
image credit - Youtube
कब रिलीज होगी 'ये प्रेम मोल लिया'?
फिल्म में आयुष्मान खुराना और शारवरी वाघ लीड रोल में हैं। इनके साथ अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, स्वानंद किरकिरे, शाद रंधावा, श्रुति सेठ, गीता अग्रवाल शर्मा, कृष राव और अशनूर कुकरेजा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्देशन सूरज आर. बड़जात्या ने किया है और इसका निर्माण राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर किया है। यह फैमिली म्यूजिकल एंटरटेनर फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit - Youtube
