Divya Vinekar Death News: एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर दिव्या विनेकर का अचानक निधन हो गया है। इस खबर से मनोरंजन जगत में शोक है। निधन की जानकारी दोस्त और फेमस रेडियो जॉकी रोहिणी रामनाथन ने सोशल मीडिया पर शेयर की। दिव्या साल 2022 में रिलीज हुई आलिया भट्ट और शेफाली शाह की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह महिला पुलिस कांस्टेबल के रोल में थीं। एक्ट्रेस के अचानक चले जाने से दोस्त और सहकर्मी सदमे में हैं।
कौन थीं दिव्या विनेकर? (Who Was Divya Vinekar)
दिव्या विनेकर एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर थीं। वह रेडियो स्टेशन फीवर एफएम से भी जुड़ी थीं। उनकी दोस्त रोहिणी रामनाथन ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर उनके निधन की जानकारी दी।
रोहिणी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'यह बेहद दुख और सदमे की बात है कि मुझे सभी लोगों को बताना पड़ रहा है, जो हमारी प्यारी दिव्या से प्यार करते हैं। दिव्या आज हमें छोड़कर इस दुनिया से विदा हो गईं। उनका जाना अचानक और अप्रत्याशित था। परिवार वाले और अन्य सभी लोग इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। इस समय लोगों से अनुरोध है कि वे परिवार से सवाल पूछने से बचें।'
image credit- instagram (divyavinekar)
आलिया भट्ट की ‘डार्लिंग्स’ में किया था काम
दिव्या विनेकर साल 2022 में आई फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में महिला पुलिस कांस्टेबल के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू जैसे कलाकारों ने काम किया था। जस्मीत के रीन के निर्देशन में बनी ‘डार्लिंग्स’ आलिया भट्ट की बतौर निर्माता पहली फिल्म थी। एक्ट्रेस ने गौरी खान और गौरव वर्मा के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया था। फिल्म को इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया था।
यह भी पढ़ें- Best Short Films: 10 से 15 मिनट में दिमाग हिला देंगी ये 5 शॉर्ट फिल्में, तीसरी वाली तो जरूर देखें
फिल्म की कहानी एक ऐसी हाउसवाइफ की जिंदगी पर आधारित है, जो अपने पति की घरेलू हिंसा का सामना करती है। पति के व्यवहार से परेशान होकर वह उससे बदला लेने का फैसला करती है। इसके बाद कहानी में कई अप्रत्याशित मोड़ आते हैं। फिल्म को लोगों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। यह फिल्म 5 अगस्त 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
‘जलसा’ फिल्म का भी हिस्सा थीं दिव्या
दिव्या विनेकर साल 2022 में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म ‘जलसा’ में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में विद्या बालन और शेफाली शाह ने मेन भूमिकाएं निभाई थीं। अभिनय और कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में काम करने वाली दिव्या ने अपने करियर में इन फिल्मों के जरिए भी पहचान बनाई।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- instagram (divyavinekar)
