पुरानी हिंदी फिल्मों के गानों की बात ही अलग होती है। उस दौर के कई गाने ऐसे हैं, जिन्हें आज भी सुनते ही लोगों के पैर थिरकने लगते हैं। ऐसा ही एक गाना साल 1982 में आई फिल्म 'विधाता' का है। फिल्म में कई बड़े कलाकार थे, लेकिन इसके गाने भी लोगो को खूब पसंद आए थे। खासकर 'उड़ी बाबा' आज भी 80 के दशक के मस्ती भरे गानों में से एक है। इसकी सबसे बड़ी वजह है आशा भोसले की आवाज, जो गाने को शुरू से ही जोश से भर देती है।

ऊपर से आनंद बख्शी के मजेदार ल‍िर‍िक्‍स और कल्याणजी-आनंदजी का संगीत इसे और खास बना देता है। गाने में पद्मिनी कोल्हापुरे का जबरदस्त डांस देखने को म‍िला है। इस गाने और डांस को करीब चार दशक से ज्यादा समय बीत गया है, लेक‍िन आज भी इसकी मस्‍ती कम नहीं हुई है। उस समय इस गाने से इत‍िहास रच द‍िया था। आइए इसके बारे में जानते हैं-

'उड़ी बाबा' में ऐसा क्या था खास?

'उड़ी बाबा' फिल्म 'विधाता' का गाना है। इसे आशा भोसले ने गाया था। गाने का संगीत कल्याणजी-आनंदजी ने तैयार किया था, जबकि इसके ल‍िर‍िक्‍स आनंद बख्शी ने लिखे थे। गाने की शुरुआत से ही इसकी म्‍यूज‍िक ऐसी है कि माहौल पूरा मस्ती से भर जाता है। आशा भोसले ने खुद इसे बहुत ही चुलबुले अंदाज में गाया है।

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह के इस गाने का 500 साल पुराना है कनेक्शन, जानिए क्यों दिल को छू लेती है 'मोंटा रे' की धुन?

पद्मिनी कोल्हापुरे का डांस भी था स्‍पेशल

आपको बता दें क‍ि इस गाने को सिर्फ आवाज और संगीत की वजह से ही पसंद नहीं किया गया था। इसमें पद्मिनी कोल्हापुरे का डांस भी जबरदस्‍त था। गाने में वह व्‍हाइट ड्रेस पहनकर डांस करती हुई नजर आईं थीं। उनका यह डांस दर्शकों और फैंस को खूब पसंद आया था। इसके अलावा इस गाने में संजय दत्त भी थे। करीब 6 मिनट 23 सेकंड लंबा यह गाना उस समय का सबसे पसंदीदा सॉन्‍ग बन गया था। खास बात तो यह है क‍ि आज भी इस गाने का क्रेज लोगों में कम नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- Divya Bharti के 'सात समंदर पार' गाने का है इंग्लिश पॉप से खास कनेक्शन, 34 साल से लोगों की जुबां पर है यह गाना

1982 में रिलीज हुई थी फि‍ल्‍म 'विधाता'

'उड़ी बाबा' जिस फिल्म का गाना था, उसका नाम 'विधाता' था। इस फ‍िल्‍म के डायरेक्‍टर सुभाष घई थे और यह फिल्म 3 दिसंबर 1982 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सिर्फ पद्मिनी कोल्हापुरे और संजय दत्त ही नहीं बल्कि दिलीप कुमार, संजीव कुमार, शम्मी कपूर, सारिका, अमरीश पुरी और सुरेश ओबेरॉय जैसे कई बड़े कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गाने को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

फिल्म का म्यूजिक एल्बम भी था खास

'विधाता' के म्यूजिक एल्बम में सिर्फ 'उड़ी बाबा' ही नहीं था। इसमें कई और गाने भी शामिल थे, जिन्हें उस दौर में पसंद किया गया। फिल्म के गानों में शामिल थे-

  • 'उड़ी बाबा'
  • 'सात सहेलियां'
  • 'प्यार का इम्तिहान'
  • 'ओ साथिया'
  • 'हाथों की चांद लकीरों का'

इनमें 'उड़ी बाबा' और 'प्यार का इम्तिहान' को आशा भोसले ने गाया था।

यह भी पढ़ें- जब Asha Bhosle ने 'चांद' जैसे भाई के लिए छेड़े थे प्यार भरे सुर, 61 साल बाद भी Raksha Bandhan पर बजता है यह गाना

बॉक्स ऑफिस पर भी खूब चली थी फिल्म

'विधाता' की सफलता सिर्फ इसके गानों के वजह से ही नहीं थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा द‍िया था। भारत में इसका लाइफटाइम कलेक्शन 8 करोड़ रुपये का था। 1982 में रिलीज हुई फिल्मों में भी 'विधाता' उस साल की ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- 67 साल पहले यह गीत गाते हुए रो पड़ी थीं Lata Mangeshkar, आज भी सुनकर भर आती हैं आंखें

Image Credit- IMDb/screengrab