Ranbir Kapoor Film Ramayana Tax Free In Bengal: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लोगों में काफी उत्साह है, लोग रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल से खबर आ रही है कि रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ को टैक्स फ्री किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के सेंट्रल पार्क में दशहरा समारोह के दौरान यह घोषणा की। इस कार्यक्रम में फिल्म के कलाकार रणबीर कपूर और यश भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आने वाले समय में भगवान श्रीकृष्ण, अर्जुन और महाभारत पर आधारित फिल्में भी टैक्स फ्री देखने को मिलेंगी।

‘रामायण’ को टैक्स फ्री करने का ऐलान

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ‘रामायण’ को टैक्स फ्री करेगी। उन्होंने इससे पहले रिलीज हुई फिल्मों ‘द केरल स्टोरी’, ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ का भी जिक्र किया।

‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में अब तक कितनी कमाई?

‘रामायण’ ने 5 नवंबर को होने वाले पहले दिन के लिए अब तक ग्रॉस कलेक्शन 4.96 करोड़ रुपये के टिकट बेच दिए हैं। शहरों के हिसाब से एडवांस बुकिंग में मुंबई सबसे आगे है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, ब्लॉक बुकिंग को हटाने के बाद फिल्म की कमाई 3.13 करोड़ रुपये ग्रॉस रही है।

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?

‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज के लिए तैयार किया जा रहा है। इसका निर्माण नमित मल्होत्रा की Prime Focus Studios ने DNEG और यश की Monster Mind Creations के साथ मिलकर किया है।

फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होने वाला है। वहीं, दूसरे भाग को दिवाली 2027 पर रिलीज करने का प्लान है।

फिल्म के स्टारकास्ट

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। साई पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान का किरदार निभाएंगे।

फिल्म की सहायक स्टार कास्ट में रवि दुबे, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता शामिल हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।