वरुण धवन को आमतौर पर रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों के लिए जाना जाता है। एक्टर आखिरी बार रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आए थे। इस बार वरुण धवन अपने फैंस के लिए कुछ अलग और खास लेकर आ रहे हैं। YRF यानी यशराज फिल्म्स पहली बार हॉरर फिल्म बनाने जा रहे हैं और इसमें वरुण धवन लीड रोल में होंगे। इस फिल्म को अक्षय विधानी प्रोड्यूस करेंगे और आदित्य चोपड़ा इस खास प्रोजेक्ट की देखरेख करेंगे। फिल्म के ऑफिशियल टाइटल का अभी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इसकी रिलीज डेट का पता चल गया है। चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म से जुड़ी क्या डिटेल्स निकलकर सामने आ रही हैं?
यशराज की हॉरर फिल्म में नजर आएंगे वरुण धवन
मूवी क्रिटिक, बिजनेस एक्सपर्ट और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके वरुण धवन और यशराज के नए प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, "यशराज फिल्म्स ने अपनी पहली हॉरर फिल्म की घोषणा की है, जिसमें वरुण धवन मुख्य भूमिका में होंगे और इसका निर्देशन अभयपन्नू करेंगे। आदित्यचोपड़ा के मार्गदर्शन में तैयार की गई और अक्षयविधानी द्वारा निर्मित यह फिल्म 31 मार्च 2028 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"
यशराज के साथ दूसरी बार काम करेंगे वरुण धवन
वरुण धवन दूसरी बार यशराज फिल्म्स के साथ हाथ मिला रहे हैं। इससे पहले उन्होंने YRF के बैनर तले साल 2018 में आई फिल्म 'सुई धागा: मेड इन इंडिया' में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा थीं।
फैंस ने जताई खुशी
वरुण धवन और यशराज के इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। "वरुण धवन के साथ YRF का हॉरर जॉनर में कदम रखना एक बेहतरीन सिनेमैटिक ट्रीट है! पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई. 31 मार्च, 2028 का बेसब्री से इंतजार है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "VD को इस तरह के रोल में देखना बहुत खास रहेगा और यह फिल्म जरूर हिट होगी।"
वरुण धवन का वर्कफ्रंट
साल 2026 में वरुण धवन की दो फिल्में 'बॉर्डर 2' और 'है जवानी तो इश्क होना है' सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। जहां 'बॉर्डर 2' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, वहीं 'है जवानी तो इश्क होना है' टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब देखना होगा कि वरुण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहता है?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
