The Paradise X Review: साउथ सुपरस्टार के स्टार नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' आखिरकार आज रिलीज हो ही गई। इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज था। फिल्म में अगर कास्ट की बात करें तो राघव जुयाल अपने शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया गया है। साथ ही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई की है। अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो सवाल ये उठता है कि क्या नानी की ये एक्शन थ्रिलर दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाई है? थिएटर से निकलने के बाद पब्लिक इस फिल्म को लेकर क्या कह रही है, चलिए जानते हैं।

फिल्म 'द पैराडाइज' को लोगों का कितना प्यार मिला?

फिल्म 'द पैराडाइज'(The Paradise) का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है। इस फिल्म को लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, कुछ लोगों ने फिल्म को अच्छा कहा है तो वहीं कुछ ने ठीक-ठाक बताया। जिन लोगों ने फिल्म को सुबह देखा है वो तो नानी की परफॉर्मेंस और अनिरुद्ध रविचंदर के बैकग्राउंड की बहुत तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि जितनी फिल्म की चर्चा थी उतनी अच्छी फिल्म नहीं है।

image credit- instagram -raghavjuya

The Paradise Twitter रिव्‍यू

नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर ट्विटर (अब X) पर लोगों ने कई रिव्यू और प्रतिक्रियाएं दी हैं। ज्यादातर लोगों ने नानी की एक्टिंग की तारीफ की है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म को क्रिटिसिज्म का भी काफी सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों का कहना है कि फिल्म इंटरवल के बाद बोरिंग लगने लगती है, दूसरा हाफ काफी स्लो है। साथ ही कुछ लोगों ने स्क्रीनप्ले को कमजोर बताया और कहा कि सिर्फ नानी की एक्टिंग फिल्म की कमियों को नहीं छुपा पाई।

 

 image credit-imdb

क्या है 'द पैराडाइज' की कहानी?

'द पैराडाइज' फिल्म की कहानी 1980 के दशक के सिकंदराबाद पर आधारित है। इसमें नानी ने जादल नाम के एक शख्स का किरदार निभाया है, जो सवारी समुदाय से आता है। फिल्म में वह अपने लोगों के हक के लिए और अत्याचार के खिलाफ लड़ते हुए नजर आते हैं।

इस फिल्म में नानी के अलावा कायडू लोहार, राघव जुयाल और सोनाली कुलकर्णी भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Main image credit- imdb