बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस को देखने के नजरिये, परदे पर उन्हें सेक्शु्लाइज करने जैसे मुद्दों पर कई बार बहस होती रही है। कुछ ही दिन पहले 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के कुछ शॉट्स पर बवाल मचा था और अब बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने साउथ इंडस्ट्री को लेकर ऐसा कुछ कहा है, जिसने फिर एक नई बहस को जन्म दिया है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने बताया है कि कैसे साउथ सिनेमा में एक्ट्रेसेस को अलग नजर से देखा जाता है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा है कि वहां आज भी पितृसत्तात्मक सोच मौजूद है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?
साउथ सिनेमा में भी आज भी है पितृसत्तात्मक सोच
तमन्ना भाटिया ने हाल ही में 'फोर्ब्स इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में आइटम नंबर्स, बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में काम करने के तरीके समेत कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने साउथ और बॉलीवुड के बीच के अंतर पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत अनुभव है और बाकी एक्ट्रेसेज के लिए ये अलग हो सकता है, लेकिन उन्हें लगता है कि साउथ इंडस्ट्री में अभी भी वो पितृसत्तात्मक सोच और माहौल मौजूद है।
यह भी पढ़ें- तमन्ना भाटिया ने ओजैंपिक से वजन घटाने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं मेरे कर्व्स कहीं नहीं जाने वाले क्योंकि मैं...
साउथ इंडस्ट्री की इस बात से नाराज हैं तमन्ना
तमन्ना ने कहा कि साउथ सिनेमा में महिलाओं को एक खास नजर से देखा जाता है। एक ऐसी नजर जो आपको कुछ खास अच्छी नहीं लगेगी, क्योंकि ये काफी हद तक किसी को घूरने जैसा होता है। एक ऐसी नजर जो तारीफ करने वाली नहीं होती है, बल्कि कुछ अलग होती है। वहां पुरुष प्रधान सोच है और इसलिए महिलाओं को बहुत अच्छी नजर से नहीं देखा जाता है।
तमन्ना ने साउथ और बॉलीवुड में काम करने के अनुभव पर कही यह बात
तमन्ना भाटिया ने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के अंतर पर भी बात की और कहा कि हिंदी फिल्मों में दो तरह के एक्टर्स होते हैं। वहां कई लोग चीजों को काफी आर्टिस्टिक नजर से देखते हैं और कुछ एक्टर्स खास तरह के रोल्स करते हैं। वहां आपको मौका दिया जाता है कि आप चीजों को चुन सकें, लेकिन साउथ में उतना स्कोप नहीं होता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
