साल 2026 का आखिरी महीना बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के लिए काफी खास रहने वाला है। इस महीने शाहरुख खान की 'किंग', सलमान खान की 'मातृभूमि' और श्रद्धा कपूर की 'ईथा' रिलीज होगी। हाल ही में एक लीडिंग मीडिया हाउस के इवेंट में सलमान खान ने कहा है कि वह शाहरुख खान और सुहाना की फिल्म से कभी क्लैश नहीं करना चाहेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने ईथा और मातृभूमि की टक्कर पर भी बात की। इस बातचीत में सलमान खान ने ट्रोलर्स को भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। साथ ही, बिग बॉस 20 में गुस्से में अपने शर्ट उतारने की वजह भी बताई है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

मैं शाहरुख खान और सुहाना के साथ कभी क्लैश नहीं करना चाहता...

सलमान खान ने एक लीडिंग मीडिया हाउस के इवेंट में बातचीत के दौरान साफ किया कि वह सुहाना और शाहरुख से कभी क्लैश नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, " शाहरुख की 'किंग' 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है...मैं शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना से कभी क्लैश नहीं करने वाला....बिल्कुल भी नहीं। एवेंजर्स और ड्यून से क्लैश से मुझे फर्क नहीं पड़ता...हालांकि, मेरी फिल्म उनसे पहले रिलीज हो रही है। शाहरुख की फिल्म बाद में रिलीज होनी है, उससे मैं क्लैश नहीं चाहूंगा।"

श्रद्धा कपूर से मांगी माफी

सलमान खान ने इस इवेंट में यह भी बताया कि मातृभूमि की डेट अनाउंस करने तक उन्हें नहीं पता था कि इसी दिन श्रद्धा की भी फिल्म आ रही है। उन्हें यह बात पहले से नहीं पता थी। अगर पता होती, तो वह ऐसा नहीं करते। सलमान खान ने कहा, "मुझे इस बात का बहुत अफसोस है...अगर मुझे पहले से पता होता, तो मैं श्रद्धा से नहीं टकराता...मैंने उसे बड़ा होते हुए देखा है, मैंने उससे कॉल करके माफी भी मांगी, तो उसने कहा कि सर कोई बात नहीं।"

कब रिलीज होगी 'मातृभूमि'?

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी दिन श्रद्धा कपबूर की फिल्म 'ईथा' भी रिलीज होगी। वहीं इससे एक हफ्ते पहले सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्रेम मोल लिया' आएगी और 24 दिसंबर को शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' थियेटर्स में आएगी।

ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

सलमान खान ने इस इवेंट में ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया बहै। उन्होंने कहा कि अगर उनका मजाक उड़ाने से लोगों को व्यूज और फेम मिल रहा है, तो ठीक है, वो इससे खुश हैं। सलमान खान ने ने कुछ हफ्ते पहले एक बिग बॉस 20 के एक वीकेंड के वार में गुस्से में शर्ट उतार दी थी। अब इसे लेकर उन्होंने कहा, "यह मेरा शर्ट उतारना एक इंपल्सिव डिसीजन था.... आजकल सोशल मीडिया पर इतनी नेगेटिविटी चल रही है...आज के वक्त में यह एक नया ट्रेंड हो गया है कि नेगेटिविटी, पॉजिटिविटी से ज्यादा अट्रैक्ट होती है।"


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।