शादी हो, पार्टी हो या कोई ऐसा मौका जहां लोग जमकर डांस कर रहे हों, एक गाना बजते ही माहौल बदल जाता है- 'ओ हो हो हो..., इश्क तेरा तड़पावे'। गाने का म्यूजिक सुनते ही लोग खुद पर कंट्रोल ही नहीं कर पाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि जिस गाने पर आज लोग खुशी से डांस करते हैं, उसके लिरिक्स असल में एक ऐसे इंसान की कहानी कहते हैं जो प्यार में बुरी तरह तड़प रहा है?
गाने में रातभर नींद नहीं आती, सामने वाला याद आता रहता है और आंखों से आंसू रुकते नहीं हैं। यानी बाहर से यह गाना जितना मस्ती वाला लगता है, अंदर से इसकी कहानी उतनी ही दर्द भरी है। यही इसका सबसे दिलचस्प हिस्सा है। पहले यह गाना पंजाबी सिंगर सुखबीर की एल्बम का हिस्सा हुआ करता थाा, लेकिन 2017 में आई फिल्म Hindi Medium में भी यह गाना सुनने को मिला। तो आइए जानते हैं कि 'तारे गिन-गिन याद च तेरी' वाला यह गाना कब आया और कैसे इसकी उदासी वाली कहानी पार्टी की जान बन गई?
image credit- AI
'तारे गिन-गिन' असल में कौन सा गाना है?
जिसे हम सब आम बोलचाल में 'तारे गिन-गिन' वाला गाना कहते हैं, उसका असली नाम 'Oh Ho Ho Ho' है। इसे मशहूर पंजाबी सिंगर सुखबीर ने गाया था। इस गाने का ओरिजिनल वर्जन साल 1999 में आया था और यह करीब 6 मिनट का सॉन्ग है। सुखबीर के सबसे हिट गानों में इसकी गिनती जरूर होती है। आज भी इस गाने की बीट्स बजते ही पुराना 90s वाला पार्टी मूड और मस्ती याद आ जाती है।
यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh के पार्वती सॉन्ग में 'काय को मर रही' गलत गा रही हैं आप, ताे फिर क्या हैं इसके सही बोल?
'तारे गिन-गिन' में छिपा है रातभर जागने वाला दर्द
इस गाने की लाइन 'तारे गिन-गिन' सुनने में भले ही मजेदार लगे, लेकिन इसके पीछे एक इंसान का दर्द और अकेलापन छिपा हुआ है। गाना एक ऐसे शख्स की कहानी कहता है जो अपने प्यार की याद में पूरी रात जागता रहता है। उसे नींद नहीं आती और वो बस अकेलेपन में समय काटने के लिए आसमान के तारे गिनता रहता है। जिस इंसान से वो प्यार करता है, वो उसके पास नहीं होता है। ऐसे में उसकी याद इतनी ज्यादा तड़पाती है कि रात बहुत लंबी लगने लगती है, आंखों में आंसू आ जाते हैं और दिल को संभालना मुश्किल हो जाता है। यानी 'तारे गिनने' का मतलब कोई टाइम पास नहीं है बल्कि यह किसी अपने के इंतजार और उसकी याद में तड़पते हुए जागने की एक दर्दभरी कहानी है।
साथ नहीं है उसका प्यार
गाने में आगे भी यही दर्द और अकेलापन बयां किया गया है। जो शख्स प्यार करता है, वो अपने पार्टनर के बिना बिल्कुल अकेला फील करद रहा होता है। उसे उसकी पुरानी यादें सताती हैं। साथ बिताए वो हसीन पल और प्यार भरी बातें दिमाग से जाती ही नहीं हैं। दोनों के बीच की ये दूरी उसे अंदर तक तोड़ देती है और ऊपर से ये सुहाना मौसम उस जुदाई के दर्द को और ज्यादा बढ़ा देता है। सीधे शब्दों में कहें तो, गाने की कहानी यही है कि प्यार तो बेइंतहा है, लेकिन जिससे है वो पास नहीं है और उसकी याद हर समय तड़पा रही होती है।
सिर्फ याद नहीं, मिलने की बेचैनी भी है
आपको बता दें कि गाने में एक ऐसा पॉइंट भी आता है जहां यह दर्द और ज्यादा बढ़ जाता है। प्यार करने वाला शख्स बस यही चाहता है कि उसका पार्टनर एक बार भागकर उसके पास आ जाए और उससे मिल ले। वो अपने प्यार से गुजारिश करता है कि उसकी बात सुने और मिलने में बिल्कुल देर न करे, क्योंकि अब उससे यह दूरी और बर्दाश्त नहीं होती है। यह गाना सिर्फ उदासी या रोने-धोने वाला नहीं है बल्कि इसमें अपने प्यार से जल्द से जल्द मिलने की एक तड़प और बेचैनी भी है।
फिर यही दर्द वाला 'इश्क तेरा तड़पावे' गाना पार्टी में कैसे छा गया?
यही इस गाने की सबसे मजेदार बात है। इस गाने के लिरिक्स भले ही जुदाई और दर्द से भरे हैं, लेकिन इसका म्यूजिक (खासकर वो फेमस 'ओ हो हो हो' वाला पार्ट) इतना एनर्जेटिक और कैचिंग है कि सुनने वाला डांस करने के बजाय झूमने पर मजबूर हो जाता है। यानी इस गाने के दो अलग-अलग मूड हैं-
- लिरिक्स कहते हैं- दिल में प्यार का दर्द है
- म्यूजिक कहती है- सब भूलकर बस डांस करते रहो
2017 में 'Hindi Medium' में फिर आया नया रंग
साल 2017 की बात है जब इस गाने को एक रीक्रिएटेड वर्जन मिला, जब इसे फिल्म हिंदी मीडियम (Hindi Medium) में शामिल किया गया। इस नए वर्जन में ओरिजिनल सिंगर सुखबीर के साथ रैपर इक्का भी शामिल हुए और इसका म्यूजिक अभिजीत वाघानी ने तैयार किया था। यह नया वर्जन 19 मई 2017 को रिलीज हुआ था। इस नए वर्जन ने पुराने गाने को आज की जनरेशन के हिसाब से बना दिया गया। यही वजह है कि आज के लोगों के लिए 'Oh Ho Ho Ho' कोई पुराना गाना नहीं है बल्कि उनका भी ऑल-टाइम फेवरेट है।
यह भी पढ़ें- 'बाजरे दा सिट्टा, वे असां तल्ली ते मरोड़या...' इस पंजाबी लोकगीत के पीछे छिपा है प्यार और तकरार का मतलब
एक ही गाने में है बिल्कुल अलग-अलग मूड
इस गाने की सबसे अच्छी बात यही है कि एक ही गाने में आपको दो बिल्कुल अलग वाइब्स मिलती हैं। अगर आप इसके लिरिक्स पर जाएंगी तो-
- प्यार में दूरी का दर्द दिखेगा।
- रातों की नींद उड़ी हुई मिलेगी।
- पुराने पल याद करके आंखें नम हो जाएंगी और मिलने की बेचैनी महसूस होगी।
अगर आप इसके म्यूजिक पर जाओगे तो पैर अपने आप थिरकने लगेंगे।
ये है गाने की लिरिक्स
तारे गिन-गिन याद वच तेरी
मैं तां जागा रातां नूं
रोक ना पावां अंखियां विचों
गम दियां बरसातां नूं
हो हो ओ हो हो ओ
हो हो ओ हो हो ओ
ओ इश्क तेरा तड़पावे
खल्ले मैनु तेरे बिन तां
हर पल ये तन्हाई दा
डंसे मैनु नागिन वांगू
मौसम तेरी जुदाई दा
इक पल वी मैं भूल ना पावां
किस नूं हाल सुनावां नूं
रोक ना पावां अंखियां विचों
गम दियां बरसातां नूं
ओ हो हो हो
ओ हो हो
इश्क तेरा तड़पावे
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
